Diwali 2025: इस बार दिवाली होगी और भी खास, 5 नहीं 6 दिनों तक मनाया जाएगा दीपोत्सव, नोट करें पहले दिन से आखिरी दिन की तिथि
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Oct 2025 5:23 PM
AI image
Diwali 2025: दिवाली भारत के सबसे प्रसिद्ध और खास पर्वों में से एक है. यह त्योहार आमतौर पर पांच दिवसीय होता है, लेकिन साल 2025 में यह त्योहार 6 दिनों का होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज किस तिथि को मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
Diwali 2025: दिवाली, जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, आमतौर पर पांच दिनों तक मनाया जाता है. इस पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, तीसरे दिन बड़ी दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और आखिरी यानी पांचवें दिन भाई दूज मनाया जाता है. लेकिन इस बार यह त्योहार पांच दिनों तक नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा.
धनतेरस पूजा कब मनाई जाएगी?
धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में मनाई जाती है. इस वर्ष यह तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी.
पूजा शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर को रात 07:16 बजे से लेकर रात 08:20 बजे तक रहेगा.
छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी कब पड़ रही है?
छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि में मनाई जाती है. इस साल यह तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी.
पूजा शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर को शाम 05:47 बजे से लेकर रात 08:57 बजे तक रहेगा.
साल 2025 में दिवाली कब मनाई जाएगी?
दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी.
पूजा शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर को रात 07:08 बजे से लेकर रात 08:18 बजे तक रहेगा.
गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी 2025 में?
गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में मनाई जाती है. वर्ष 2025 में यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा.
पूजा शुभ मुहूर्त: इस पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं:
पहला शुभ मुहूर्त: 22 अक्टूबर सुबह 06:26 बजे से लेकर सुबह 08:42 बजे तक.
दूसरा शुभ मुहूर्त: 22 अक्टूबर दोपहर 03:29 बजे से शाम 05:44 बजे तक.
भाई दूज इस साल कब मनाया जाएगा?
भाई दूज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि में मनाया जाता है. इस साल यह तिथि 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को समाप्त होगी.
पूजा शुभ मुहूर्त: 23 अक्टूबर को दोपहर 01:13 बजे से लेकर दोपहर 03:28 बजे तक रहेगा.
यह भी पढ़ें: ये भी पढ़े: Dhanteras 2025: सोने-चांदी नहीं, इस दिन धनिया खरीदने से भी घर में आती है अपार समृद्धि, जानें कैसे ये छोटा सा काम दिला सकता है बड़ा शुभफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










