ePaper

Dhanteras 2025: इस धनतेरस राशि के अनुसार करें खरीदारी, जानें मेष से लेकर मीन तक क्या खरीदना रहेगा शुभ

Updated at : 06 Oct 2025 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras Shopping 2025

Dhanteras Shopping 2025

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है, इस दिन धन और सुख-समृद्धि के लिए खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं, राशि के अनुसार इस धनतेरस पर क्या खरीदना लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. इस अवसर पर सोना, चांदी और घर में काम आने वाली नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जमीन, मकान, वाहन या अन्य नए सामान लेने से घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन की घटना हुई थी, जिसमें धनवंतरि आयुर्वेद सहित स्वास्थ्य का प्रतीक बनकर और मां लक्ष्मी धन-संपत्ति की देवी के रूप में प्रकट हुई थीं. इसी कारण धनतेरस पर दोनों का पूजन अत्यंत शुभ माना जाता है. नई वस्तुएं खरीदने के तुरंत बाद इस समय में माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरि का पूजन करना सर्वोत्तम रहेगा.

मेष राशि

चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.

वृषभ राशि

चांदी का सिक्का या चांदी की मछली खरीदने से शुभता बढ़ती है और शुक्र ग्रह मजबूत होता है.

मिथुन राशि

पीतल का बर्तन या सोने के आभूषण खरीदना लाभकारी होता है.

कर्क राशि

चांदी का सिक्का या सफेद रंग की वस्तुएं खरीदें, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

सिंह राशि

वाहन, आभूषण या पीतल का कलश लेना शुभ होता है.

कन्या राशि

पन्ना रत्न या तांबे की चीजें खरीदना लाभकारी रहेगा.

तुला राशि

हीरे वाले आभूषण या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है.

वृश्चिक राशि

तांबे के बर्तन या कुबेर यंत्र खरीद सकते हैं, लेकिन हीरे से बचें.

धनु राशि

सोने का सिक्का या कांसे का कलश घर लाना शुभ होता है.

मकर राशि

चांदी या मिट्टी के बर्तन खरीदना चाहिए, सोने से बनी चीजें न लें.

कुंभ राशि

नीलम रत्न या चांदी का श्रीफल घर लाना शुभ रहेगा, सोने से बचें.

मीन राशि

सोने का सिक्का या पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी माना जाता है.

धनतेरस के दिन न खरीदें ये सामान

धनतेरस के दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए. कांच और एल्युमिनियम जैसी सामग्री, जो राहु और दुर्भाग्य से जुड़ी मानी जाती हैं, घर में न लाएं. प्लास्टिक की वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं, इसलिए इन्हें टालें. नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची या सुई घर में अशांति फैला सकती हैं. लोहे के बर्तन और औजार भी इस दिन शुभ नहीं माने जाते. काले रंग के कपड़े या सामान घर में अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं. तेल और घी जैसी चीजें खरीदना भी शुभ नहीं है. धनतेरस पर पुराने या सेकंड-हैंड सामान खरीदना इस दिन शुरुआत करना उचित नहीं माना जाता.

क्या इस दिन तेल या घी खरीदना शुभ है?

नहीं, तेल और घी जैसी वस्तुएं इस दिन अशुभ मानी जाती हैं.

पूजन का सही समय क्या है?

धनतेरस में शाम 7:16 बजे से रात 8:20 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा. नई चीजें खरीदने के बाद मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरि का पूजन करना उत्तम माना जाता है.

Also Read: Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानें इसके धार्मिक महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola