Live Updates

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat : धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार क्या खरीदें क्या न खरीदें

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat for Gold Purchase: दिवाली के महापर्व की शुरआत धनतेरस से हो जाती है. मान्यता है इस दिन विधि विधान की गई पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. जानिए धनतेरस की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती, महत्व

विज्ञापन

धनतेरस पर मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले ये खरीदें

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने, चांदी या हीरे की वस्तु या गहने खरीदने चाहिए यह काफी शुभ है.

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने के गहने खरीदने चाहिए. आप हरे रंग की कोई चीज भी खरीद सकते हैं.

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र ले सकते हैं. इससे सालभर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

धनतेरस पर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले ये खरीदें

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए. यह काफी शुभ होगा. अगर आप सोने की चीजें नहीं खरीद सकते तो तांबे के बर्तन खरीदें.

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को धनतेरस पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजें खरीदनी चाहिए. इससे धन में वृद्धि होगी.

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदनी चाहिए. आप माता लक्ष्मी के लिए श्रृंगार का सामान भी खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने के गहने , सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा आप हनुमान जी के लिए चांदी का गदा भी खरीद सकते हैं.

धनतेरस पर धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले ये खरीदें 

धनु राशि- धनु राशि के लोग धनतेरस पर वाहन खरीद सकते हैं. इस दिन आप चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं.

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन वाहन और सजावट की चीजें खरीदनी चाहिए. आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी है.

मीन राशि- मीन राशि के जातक इस दिवाली चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें. चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है.

धनतेरस पर दीपदान परंपरा से जुड़ी है यह पौराणिक कथा

धनतेरस के दिन यमराज के नाम से दीपदान किया जाता है. इस परंपरा के पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है जिसके अनुसार एक समय यमराज ने अपने दूतों से पूछा कि क्या कभी तुम्हें प्राणियों के प्राण लेते समय किसी पर दयाभाव आया है. तब वे संकोच में आकर बोलते हैं नहीं महाराज. यमराज ने उनसे फिर दुबारा यही सवाल पूछा तो उन्होंने संकोच छोड़ बताया कि एक बार एक ऐसी घटना घटी थी जिससे हमारा हृदय कांप उठा था. एक बार हेम नामक राजा की पत्नी ने एक पुत्र का जन्म दिया तो ज्योतिषियों ने नक्षण गणना करके बताया कि जब इस बालक का विवाह होगा, उसके चार दिन बाद ही इसकी मृत्यु हो जाएगी. यह जानकर राजा ने बालक को यमुना तट की गुफा में ब्रह्मचारी के रूप में रखकर बड़ा किया. एक बार जब महाराज हंस की युवा बेटी यमुना तट पर घूम रही थी ​तो उस ब्रह्मचारी बालक ने मोहित होकर उससे गंधर्व विवाह कर दिया. लेकिन विवाह के चौथे दिन ही वह राजकुमार मर गया. पति की मृत्यु देखकर उसकी पत्नी बिलख-बिलख कर रोने लगी और उस नवविवाहिता का विलाप देखकर हमारा यानि यमदूतों का हृदय कांप उठा. तभी एक यमदूत ने यमराज से पूछा कि ‘क्या अकाल मृत्यु से बचने का कोई उपाय नहीं है?’ यमराज बोले- एक उपाय है. अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को धनतेरस के दिन पूजा करने के साथ ही विधिपूर्वक दीपदान भी करना चाहिए. इसके बाद अकाल मृत्यु का डर नहीं सताता. तभी से धनतेरस पर यमराज के नाम से दीपदान करने की परंपरा है.

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन यम दीप जलाने की है परंपरा

धनतेरस के दिन यम के नाम से दीपदान की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है और इस दिन यमराज के लिए आटे का चौमुख दीपक बनाकर उसे घर के मुख्य द्वारा पर रखा जाता है. घर की महिलाएं रात के समय इस दीपक में तेल डालकर चार बत्तियां जलाती हैं. इस दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है. दीपक जलाते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ‘मृत्युनां दण्डपाशाभ्यां कालेन श्यामया सह। त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम्’ मंत्र का जाप किया जाता है.

धनतेरस के साथ शुरू हो चुका है 5 दिवसीय दीपावली उत्सव

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. इस 5 दिवसीय उत्सव में पहले धनतेरस, दूसरा नरक चतुर्दशी, तीसरा दीपावली, चौथा गोवर्धन पूजा और पांचवां भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है. इन पांच दिनों के उत्सव में हर दिन अपना अलग महत्व है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola