Devshayani Ekadashi 2025 इस दिन मनाई जाएगी, नोट करें डेट

Updated:
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat

Devshayani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास में मनाया जाता है. यह एकादशी भगवान विष्णु की योगनिद्रा की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन से चातुर्मास आरंभ होता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. जानिए इस वर्ष देवशयनी एकादशी कब पड़ेगी.

विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है, जबकि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है. हर वर्ष देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है, जो चार महीनों तक चलता है. इस अवधि में विवाह, मुंडन जैसे शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य और शुभ फल प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं कि इस वर्ष देवशयनी एकादशी कब पड़ रही है.

देवशयनी एकादशी 2025 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 5 जुलाई 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगी और यह तिथि 6 जुलाई को रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई, रविवार के दिन रखा जाएगा.

इस दिन से शुरू होगा चातुर्मास

देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:08 मिनट से 04:48 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:45 मिनट से 03:40 मिनट तक.
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:21 मिनट से 07:42 मिनट तक.
  • निशिता मुहूर्त – रात 12:06 मिनट से 12:46 मिनट तक.

देवशयनी एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष स्थान है. इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार महीनों तक सृष्टि का दायित्व भगवान शिव संभालते हैं. यह चार माह की अवधि चातुर्मास कहलाती है, जो आध्यात्मिक साधना और संयम का समय माना जाता है. चूंकि देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है, इसलिए इन चार महीनों के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola