ग्रहों की बदली चाल तो हिल गई अरविंद केजरीवाल की सत्ता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2025 4:17 PM
Arvind Kejriwal Lose seat in Delhi Election
Delhi Elections 2025 Result: अरविन्द केजरीवाल जी का राजनीतिक करियर कई विवादों से प्रभावित रहेगा, जो शनि और चंद्रमा के प्रभाव के कारण उत्पन्न होंगे. हालांकि, गुरु की नवम दृष्टि चंद्रमा पर होने के कारण इनकी समस्याएं समय के साथ सहजता से सुलझ जाएंगी.
Delhi Elections 2025 Result: अरविन्द केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को रात्रि 00:30 बजे सिवानी, हरियाणा में हुआ. उनकी कुंडली वृष लग्न की है और राशि मेष है. लग्नेश, जो कि सिंह राशि में स्थित है, वृहस्पति और बुध के साथ चौथे भाव में उपस्थित हैं. केतु पंचम भाव में है, जबकि सूर्य और मंगल तीसरे भाव में स्थित हैं. द्वादश भाव में चंद्रमा शनि के साथ है, और राहू एकादश भाव में है. उनका जन्म नक्षत्र भरणी के चौथे चरण में हुआ है, जो वृद्धि योग का संकेत देता है. उनका जन्म शुक्र की महादशा में हुआ है, और वर्तमान में वे वृहस्पति की महादशा में राहु की अंतर्दशा का अनुभव कर रहे हैं. उनकी जन्मकुंडली में सबसे शुभ ग्रह शुक्र है, जो उन्हें लाभ प्रदान करता है. धनेश बुध चौथे भाव में है, जिससे उनके प्रारंभिक जीवन में मिश्रित अनुभव रहे हैं.
शनि और चंद्रमा की युति द्वादश भाव में होने के कारण उन्हें जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उनके अंदर राजनीतिक गुण प्रबल हैं और वे संसाधनों का सही उपयोग करने में सक्षम हैं. मानसिक रूप से वे बहुत मजबूत हैं, हालांकि सूर्य ग्रह की स्थिति उन्हें पारिवारिक पीड़ा का सामना करवा सकती है.
दिल्ली में किसके बनेगी सरकार, शनि और वृहस्पति दे रहा है इस पार्टी का साथ
कैसा रहेगा राजनितिक जीवन
अरविन्द केजरीवाल जी का राजनीतिक जीवन कई विवादों से भरा रहेगा, जो शनि और चंद्रमा के प्रभाव के कारण उत्पन्न होंगे. हालांकि, गुरु की नवम दृष्टि चंद्रमा पर होने से इनकी समस्याएं समय के साथ आसानी से हल हो जाएंगी. जन्म कुंडली में नीच राजयोग के निर्माण के कारण पहले अपने लोगों के साथ विवाद उत्पन्न होगा. सबसे अधिक कठिनाइयाँ निकटतम सहयोगियों के साथ देखने को मिलेंगी. चौथे भाव में वृहस्पति, शुक्र और बुध की उपस्थिति इनके राजनीतिक जीवन को सशक्त बनाएगी. इस प्रकार, उनका राजनीतिक जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा.
कैसा रहेगा साल 2025 का चुनाव
साल 2025 की शुरुआत में केजरीवाल जी के लिए चुनावी स्थिति अत्यंत कठिन रहने की संभावना है. वृहस्पति की महादशा में राहू की अंतरदशा चल रही है, जो कि कष्टकारी सिद्ध होगी. शुक्र और राहू द्वादश भाव में स्थित हैं, जबकि शनि की दृष्टि पहले भाव पर है. मार्च में शनि कुम्भ राशि में गोचर करेंगे, जिससे इनका साढ़ेसाती प्रारंभ होगा, जो उनके लिए बहुत ही कठिनाई भरा रहेगा. वृहस्पति की महादशा में राहू की अंतर्दशा के दौरान कुंडली में वृहस्पति दूसरे भाव में अच्छी स्थिति में है, लेकिन अन्य ग्रहों की अशुभता के कारण इनकी ताजपोशी के लिए अनुकूलता नहीं रहेगी.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










