दिल्ली में किसके बनेगी सरकार, शनि और वृहस्पति दे रहा है इस पार्टी का साथ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2025 8:30 AM

विज्ञापन

Delhi Elections 2025 Result Updates

Delhi Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यह देखना रोचक होगा कि कौन सी पार्टी को बहुमत हासिल होगा और ग्रहों की स्थिति किसके लिए अनुकूल सिद्ध होगी. ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली के चुनाव का परिणाम भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है.

विज्ञापन

Delhi Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम कल घोषित किए जाएंगे. दिल्ली की राजनीतिक स्थिति काफी गर्म है, और यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस पार्टी का चुनावी नतीजा क्या होगा और कौन सी पार्टी विजयी होगी. दिल्ली चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ-साथ कई अन्य दल भी चुनावी मैदान में हैं. सभी पार्टियां कल की मतगणना के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी को बहुमत प्राप्त होगा और ग्रहों की स्थिति किसके लिए अनुकूल रहेगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिल्ली के चुनाव का परिणाम भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है.

क्या अरविंद केजरीवाल के सिर फिर से सजेगा मुख्यामंत्री का ताज, जानें क्या उनकी कुंडली में बन रहा है राजयोग

दिल्ली ने स्वतंत्रता प्राप्त की 14 अगस्त 1947 को रात्रि 01:26 बजे, जो कि 78 वर्षों का एक महत्वपूर्ण समय है. हालांकि, समय में थोड़ी भिन्नता हो सकती है, लेकिन भविष्यवाणी अत्यंत सटीक है. कुंडली में मकर राशि का निर्माण हो रहा है. दूसरे भाव में शनि वक्री स्थिति में है, जबकि तीसरे भाव में राहू के साथ शुक्र उपस्थित हैं. पंचम भाव में वृहस्पति विराजमान है और छठे भाव में मंगल के साथ चंद्रमा होगा. नवम भाव में केतु है, और केंद्र में शनि के साथ सूर्य स्थित हैं. वर्तमान में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसलिए भाजपा के शासन के कारण वृहस्पति का योग शुभ माना जाएगा, क्योंकि वृहस्पति की पंचम दृष्टि नवम भाव पर है, जिसमें केतु है. केतु और वृहस्पति की दृष्टि केंद्र पर है, जहां सूर्य स्थित हैं, जो एक अच्छे राजयोग का संकेत देते हैं. लग्नेश शनि दूसरे भाव में वक्री हैं, और भाग्येश बुध पर शनि की दृष्टि है, जिसे उच्च योग माना जाएगा. मंगल एकादश भाव और चौथे भाव का स्वामी होकर छठे भाव में स्थित हैं. मंगल की दृष्टि दशम भाव, द्वादश भाव और केंद्र पर है. देवगुरु वृहस्पति की अच्छी स्थिति के कारण भाजपा को मजबूत समर्थन मिल सकता है, जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. हालांकि, केतु और मंगल कुछ समस्याएँ उत्पन्न कर सकते हैं.

छठे भाव में मंगल की स्थिति केतु पर है, और केतु की दृष्टि केंद्र पर बन रही है, जो राजनीतिक क्षेत्र में चुनौतियाँ उत्पन्न कर सकती हैं. वोट बैंक में अधिक अंतराल नहीं रहेगा. केतु और मंगल के कारण अंग्कारक योग बन रहा है, जिससे कुछ जनता को कठिनाई हो सकती है. फिर भी, वृहस्पति की अनुकूल स्थिति के चलते दिल्ली चुनाव में बीजेपी को बहुमत प्राप्त होगा, लेकिन वोटों में कोई बड़ा अंतर नहीं होगा. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola