ePaper

Chhath Puja 2020: नहाय-खाय से छठ पूजा की कल से शुरूआत, मध्य प्रदेश के गेहूं और भागलपुर के गुड़ से तैयार होगा महाप्रसाद

Updated at : 17 Nov 2020 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2020: नहाय-खाय से छठ पूजा की कल से शुरूआत, मध्य प्रदेश के गेहूं और भागलपुर के गुड़ से तैयार होगा महाप्रसाद

महापर्व छठ का धार्मिक अनुष्ठान बुधवार से नहाय-खाय से शुरू हो रहा है. इसके लेकर बाजार में महिलाएं और पुरुष खरीदारी करते देखे गये. किराना दुकानों पर आज से ही भीड़ देखी गयी. प्रसाद बनाने में गेहूं, चावल और गुड़ का विशिष्ट महत्व है. दुकानदारों ने छठ महापर्व के लिए खासकर मध्य प्रदेश से गेहूं और सीतामढ़ी व भागलपुर से गुड़ मंगाया है.

एमपी गेहूं की मांग तेज 

बाजार में एमपी गेहूं 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि मगही गुड़ (भागलपुर, पीरपैंती और सीतामढ़ी) 40 रुपये से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जबकि यूपी का गुड़ 35 से 40 रुपये प्रति किलो है.

गुड़ की 60 फीसदी हिस्सेदारी भागलपुर और सीतामढ़ी की

बिहार खुदरा विक्रेता महासंघ के महासचिव रमेश चंद्र तलरेजा ने बताया कि बाजार में 40 फीसदी गुड़ पीरपैंती और सीतामढ़ी का है. वहीं 60 फीसदी हिस्सेदारी भागलपुर और सीतामढ़ी की है.

Also Read: Chhath Puja 2020 Date and Time: कब है छठ पूजा का महापर्व, जानिए सही तारीख, सूर्योदय, सूर्यास्त अर्घ्य का समय और पारण मुहूर्त
कतरनी चावल की भी बढ़ी मांग

बिहार का कतरनी चावल 80 रुपये प्रति किलो, यूपी का कतरनी 50 से 60 रुपये प्रति किलो, पश्चिम बंगाल का बासमती चावल 80 से 100 रुपये प्रति किलो है. वहीं छुहारा 200-250, किशमिश 300-400, गड़ी गोला 300, सेंधा नमक 100, काजू, पंचमेवा 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. गोपाल कृष्ण भंडार के पप्पू जी के अनुसार इस बार चना दाल में तेजी है. चना दाल 75 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन