ePaper

Chandra Grahan 2020: अगले सप्ताह लगेगा इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय

Updated at : 26 Jun 2020 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2020: अगले सप्ताह लगेगा इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2020 : अगला सप्ताह 05 जुलाई दिन रविवार को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व अस्ट्रेलिया में दिखाई देगा. इस ग्रहण काल में सूतक काल मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2020 : अगला सप्ताह 05 जुलाई दिन रविवार को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व अस्ट्रेलिया में दिखाई देगा. इस ग्रहण काल में सूतक काल मान्य नहीं होगा.

इस साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे. इसमें से दो चंद्र ग्रहण (10 जनवरी और 5 जून) व एक सूर्यग्रहण (21 जून) को लग चुका है. आगे और दो चंद्र ग्रहण व एक सूर्य ग्रहण और लगेगा. वहीं, एक चंद्र ग्रहण अगले सप्ताह 05 जुलाई को लगेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

लास एंजिल्स में 4 जुलाई रात 8 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 52 मिनट तक दिखाई देगा. यह पौने तीन घंटे तक देखा जा सकेगा. केपटाउन में 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक खत्म होगा. इसके बाद 5 महीने 25 दिन बाद 30 नवंबर को चंद्रग्रहण व जब 14 दिसंबर को सूर्यग्रहण होगा. इसे भी हम भारत से नहीं देख सकेंगे.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण लगने के 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. लेकिन 05 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है. जो चंद्र ग्रहण लगने के 09 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है. इस दौरान कई शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है.

5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण का समय

उपच्छाया से पहला स्पर्श-सुबह 8.38 बजे

परमग्रास चंद्र ग्रहण-सुबह 9.59 बजे

उपच्छाया से अंतिम स्पर्श-दोपहर 11:21 बजे

उपच्छाया की अवधि-2 घंटे 43 मिनट्स 24 सेकंड

वर्ष 2020 में लगने वाले कुल ग्रहण

– पहला ग्रहणः 10 जनवरी, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)

– दूसरा ग्रहणः 5 जून, च्रद्र ग्रहण (लग चुका है)

– तीसरा ग्रहणः 21 जून, सूर्य ग्रहण (लग चुका है)

– चौथा ग्रहणः 5 जुलाई को लगेगा, चंद्र ग्रहण

– पांचवा ग्रहणः 30 नवंबर को लगेगा, चंद्र ग्रहण

– छठा ग्रहणः 14 दिसंबर को लगेगा, सूर्य ग्रहण

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola