ePaper

Chanakya Niti: कामयाबी पाने के लिए यह जानना बेहद जरूरी, जानें ये 6 चीजें जो दिलाएंगी सफलता

Updated at : 24 Aug 2020 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के महान ज्ञाता माने जाते हैं. इनकी चाणक्य नीति पुस्तक में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं. आज के समय में एक अच्छा जीवन जीने के लिए धन बहुत ही जरूरी है. उन्होंने अपने नीति ग्रंथ में इंसान के जीवन, उसकी सोच सहित कई विषयों पर बारिकी से लिखा है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में व्यक्ति के जीवन में किस कारण से अमन-चैन नहीं रहता, इसे लेकर कई उपाय बताए हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के महान ज्ञाता माने जाते हैं. इनकी चाणक्य नीति पुस्तक में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं. आज के समय में एक अच्छा जीवन जीने के लिए धन बहुत ही जरूरी है. उन्होंने अपने नीति ग्रंथ में इंसान के जीवन, उसकी सोच सहित कई विषयों पर बारिकी से लिखा है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में व्यक्ति के जीवन में किस कारण से अमन-चैन नहीं रहता, इसे लेकर कई उपाय बताए हैं.

आचार्य चाणक्य ने जीवन को श्रेष्ठ और कामयाब बनाने के लिए बहुत सारी नीतियां बताई हैं और उनकी इन नीतियों को महा शासकों ने भी अपनाया है. उन्हीं नीतियों में से चाणक्य की एक नीति है कि अगर इंसान के दिमाग में ये बातें रहेंगी और वो उन पर विचार करेगा, तो उस शख्स के जीवन में कभी कोई कठिनाई नहीं आएगी और वो सदैव कामयाब रहेगा. आइए जानते हैं चाणक्य के उन्हीं नीतियों के बारे में जिसे आप अपनाकर अपनी जीवन को बेहतर बना सकते है…

– आचार्य चाणक्य ने बताया है कि वह व्यक्ति ही समझदार है जिसे पता होगा कि अभी वर्तमान के समय में या ट्रेंड में क्या चल रहा है. किसी भी शख्स को नौकरी और बिजनेस में कामयाबी पाने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है. अगर वो समय के उलट चलेगा तो सदैव नुकसान उठाना पड़ेगा.

– चाणक्य कहते हैं कि शख्स को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पैसे का सदुपयोग कैसे करना चाहिए. हर शख्स को अपनी आमदनी देखकर ही खर्च करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर केवल परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

– चाणक्य के अनुसार हर किसी को जानकारी होनी चाहिए कि आपका सच्चा दोस्त कौन सा है और दोस्त के रूप में दुश्मन कौन है, क्योंकि नौकरी और बिजनेस में वो आपको धोखा भी दे सकता है. वे कहते हैं कि हमेशा गलत दोस्तों से सावधान रहना चाहिए.

– चाणक्य नीति के अनुसार कामयाब होने के लिए शख्स को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वो जहां नौकरी/बिजनेस कर रहा है वह जगह कैसी है, वहां का माहौल कैसा है, साथ ही हालातों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए.

– चाणक्य कहते हैं कि नौकरी और बिजनेस में कामयाब बनने के लिए हमेशा इस बात की जानकारी रहनी चाहिए कि आखिर आपके बॉस, कंपनी के मालिक को क्या चाहिए. कंपनी की जरूरत के अनुसार काम करते हैं तो इससे आपको फायदा होगा, क्योंकि आपके काम से कंपनी को मुनाफा मिल रहा है.

– चाणक्य नीति के अनुसार कामयाब होने के लिए आपको ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप किस तरह के काम को करने में सक्षम हैं. आप क्या काम कर सकते हैं, आप जो काम जानते हैं, वहीं आप करेंगे तो कामयाबी मिलेगी.

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola