Budget 2026: आज रविवार को पेश होगा बजट, ज्योतिष शास्त्र से जानें इसका खास महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2026 8:58 AM

विज्ञापन

बजट 2026 का ज्योतिषीय महत्व

Budget 2026: आज रविवार को पेश होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, पूर्णिमा और शुभ योगों के कारण यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन

Budget 2026: देश का आम बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं होता, बल्कि यह राष्ट्र की दिशा और दशा तय करता है. 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाला बजट कई कारणों से ऐतिहासिक माना जा रहा है. 1999 के बाद यह पहली बार है जब बजट रविवार के दिन पेश होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन और ग्रहों की स्थिति इसे विशेष महत्व प्रदान करती है.

रविवार और सूर्य का महत्व

ज्योतिष में रविवार का स्वामी भगवान सूर्य को माना गया है. सूर्य आत्मा, सत्ता, ऊर्जा और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं. सूर्य के प्रभाव से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है, प्रशासनिक फैसलों में मजबूती आती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम उठते हैं. हालांकि सूर्य का प्रभाव कभी-कभी तीव्र भी होता है, जिससे गर्मी, फसल पर असर या कुछ वस्तुओं की महंगाई देखी जा सकती है.

श्लोक

आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्।
जयावहं जपं नित्यं अक्षय्यं परमं शिवम्॥

अर्थ: सूर्य की आराधना शत्रुओं का नाश करती है, विजय प्रदान करती है और अक्षय फल देने वाली होती है.

बजट 2026 पर ग्रहों की स्थिति का प्रभाव

1 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में स्थित होंगे और उनके साथ बुध, मंगल और शुक्र भी मकर राशि में युति बना रहे हैं. इससे बुधादित्य योग बन रहा है, जो नीति निर्माण, आर्थिक फैसलों और प्रशासनिक सुधारों के लिए शुभ माना जाता है. यह योग सरकार को व्यावहारिक और दूरदर्शी निर्णय लेने में सहायता करता है.

मंगल की उपस्थिति से साहसिक फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं शुक्र अर्थव्यवस्था, सुख-सुविधा और आम जनता से जुड़े विषयों पर ध्यान दिलाते हैं. हालांकि शुक्र अस्त अवस्था में होने से रियल एस्टेट और लग्जरी सेक्टर में कुछ चिंता देखी जा सकती है.

उद्योग जगत और शेयर बाजार पर असर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह बजट शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की बजाय संतुलन रहने की संभावना है. उद्योग जगत के लिए यह बजट मध्यम से सकारात्मक संकेत देता है. विशेष रूप से टेलीकम्युनिकेशन, सोलर एनर्जी, केमिकल और टेक्नोलॉजी सेक्टर को लाभ मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:  आज माघ पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें सुख-समृद्धि के लिए स्नान-दान

युवाओं और आम जनता के लिए संकेत

इस बजट में जेन जी (Gen-Z) और युवाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है. शिक्षा, नई नौकरियां, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप से जुड़े प्रावधान देखे जा सकते हैं. साथ ही, आय के नए स्रोतों के साथ टैक्स में राहत की भी संभावना बन रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सकता है.

पंचांग के अनुसार बजट दिवस

  • पंचांग के अनुसार यह दिन माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का है.
  • नक्षत्र: पुष्य (11:50 बजे तक)
  • योग: प्रीति
  • विशेष योग: सर्वार्थ सिद्ध योग और रविपुष्य योग

ये योग किसी भी बड़े कार्य की सफलता के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं. बजट पेश होने के समय मेष लग्न रहेगा, जो नए आरंभ और साहसिक निर्णयों का संकेत देता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बजट 2026 केवल आर्थिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बजट साबित हो सकता है. रविवार, पूर्णिमा, शुभ योग और ग्रहों की मजबूत स्थिति यह संकेत देती है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं और आम जनता के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola