Bhanu Saptami 2024 Ke Upay: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों को करें, इच्छित फल की होगी प्राप्ति

Bhanu Saptami 2024 Ke Upay
Bhanu Saptami 2024 Ke Upay: भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में काले तिल, अक्षत और लाल चंदन या रोली मिलाकर अर्पित करें. इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी.
Bhanu Saptami 2024 Ke Upay: भानु सप्तमी का उत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन सूर्य भगवान की पूजा का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन सूर्य की आराधना करने से इच्छित फल प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही, धन, सफलता और आनंद का आशीर्वाद भी मिलता है. इस दिन मध्याह्न के समय सूर्यदेव की पूजा करना अनिवार्य है. आइए, जानते हैं भानु सप्तमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.
भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में काले तिल, अक्षत और लाल चंदन या रोली मिलाकर अर्पित करें. इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी.
यदि आप अपनी संतान के भविष्य और शिक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो इस दिन आपको हाथ में लाल पुष्प लेकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए. इसके बाद सूर्य देव के मंत्र का 11 बार जप करें. मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः.’
भानु सप्तमी के दिन पूर्व दिशा में एक मुट्ठी चावल, एक रुपए का सिक्का और एक सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर लटकाएं. यह कार्य आपको ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए और हर रविवार इस पोटली ��ो बदलते रहें.
सूर्य देव पूजन मंत्र
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा..
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










