Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर जानिए शुभ मुहूर्त और तिलक का सही समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2025 8:24 AM

विज्ञापन

भाई दूज 2025 का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं. जानिए इस पावन पर्व पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त और इसके सही समय का महत्व.

विज्ञापन

Bhai Dooj 2025: दीवाली का त्योहार पांच दिनों तक बड़े उत्साह से मनाया जाता है और इसका आखिरी दिन भाई दूज कहलाता है. इस दिन का इंतजार हर भाई-बहन को रहता है, क्योंकि यह उनके प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है. इसे अलग-अलग जगहों पर भाई टीका, भाई बीज, भाई फोंटा, या भ्रातृ द्वितीया नाम से भी जाना जाता है. आइए जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त और तिलक का सही समय

भाई दूज 2025 की तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 को शाम 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2025 की रात 10:46 बजे तक रहेगी. इसलिए भाई दूज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है.

तिलक का शुभ समय

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस साल तिलक का शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा. इसी समय तिलक करना सबसे शुभ माना गया है.

भाई दूज का महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण ने जब नरकासुर राक्षस का वध किया, तो वे अपनी बहन सुभद्रा के घर गए. सुभद्रा ने उनका स्वागत फूलों और मिठाइयों से किया और उनके माथे पर तिलक लगाया. उसी क्षण से भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई.

इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए खास भोजन और मिठाइयाँ बनाती हैं. बदले में भाई अपनी बहन को आशीर्वाद और उपहार देते हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों में इसका तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन भावना एक ही रहती है — प्यार और सुरक्षा का बंधन.

ये भी पढ़ें: सपनों में मरे हुए लोगों का दिखना, जानिए इसका क्या है मतलब? 

ये भी पढ़ें:  आज भाई दूज के दिन करें इस कथा का पाठ

ये भी पढ़ें: भाई दूज पर जरूर करें यमराज और यमुना जी की आरती

भाई दूज की परंपरा

बहनें पहले आरती उतारती हैं, फिर भाई के माथे पर लाल तिलक लगाकर उसके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई अपनी बहन को तोहफा देता है और जीवनभर उसकी रक्षा का वादा करता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola