August Born People Personality Traits: अगस्त में जन्मे लोगों की खास बातें जो बनाती हैं उन्हें सबसे अलग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Aug 2025 8:18 AM
August born personality traits
August Born People Personality Traits: अगस्त में जन्मे लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं. इनमें एक विशेष आकर्षण और दृढ़ निश्चय होता है, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाता है. चाहे वह पेशेवर जीवन हो या व्यक्तिगत रिश्ते, ये लोग हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं.
August Born People Personality Traits: अगस्त में जन्मे लोग आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं. ये प्रायः सिंह (Leo) या कन्या (Virgo) राशि के अंतर्गत आते हैं, जिससे उनमें साहस, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी निभाने का गुण प्रबल होता है. इनका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रेरणादायक होता है, और ये किसी भी चुनौती को आत्मबल से पार कर सकते हैं. इनकी सोच बड़ी और दृष्टिकोण व्यापक होता है. ये लोग हमेशा ऊंचे लक्ष्य तय करते हैं और उन्हें पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं. समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की चाह इनमें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. हालांकि, कभी-कभी आत्मगौरव अहंकार में बदल सकता है, इसलिए इन्हें विनम्रता बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
1 अगस्त 2025: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
आज आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं.
अगस्त माहीना आरंभ, जानें मेष से लेकर मीन राशि को क्या मिलेगा भाग्य का साथ
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
भावनाएं तेज होंगी. निर्णय सोच-समझकर लें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं.
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्रों में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल है. बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा.
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
कामकाज में रुकावट आ सकती है. धैर्य और संयम से काम लें. तकनीकी या विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में सफलता के योग हैं.
मूलांक 5 (5, 14, 23)
बुद्धिमत्ता और कुशल संवाद आपकी ताकत बनेंगे. व्यापार में मुनाफा हो सकता है. संचार माध्यमों से लाभ के संकेत हैं.
मूलांक 6 (6, 15, 24)
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. कला, फैशन और क्रिएटिव क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा समय है.
मूलांक 7 (7, 16, 25)
आत्मचिंतन का दिन है. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. तकनीकी कार्यों में लापरवाही न करें.
मूलांक 8 (8, 17, 26)
परिश्रम रंग लाएगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है. खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें.
मूलांक 9 (9, 18, 27)
उत्साह और ऊर्जा से भरा दिन है. अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. गुस्से और जल्दबाज़ी से बचें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










