Astro Tips For Evening: शाम के समय भूलकर भी ना करें ये काम, आ सकती है बड़ी परेशानी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Nov 2024 10:34 AM

विज्ञापन

Astro Tips For Evening

Astro Tips For Evening: शाम या रात के समय की गई कुछ गलतियां आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. आइए जानते हैं कि शाम के समय कौन से कार्य करना अनिष्टकारी माना जाता है.

विज्ञापन

Astro Tips For Evening: घर की समृद्धि और सुख-शांति को बनाए रखने के लिए वास्तु का सही होना अत्यंत आवश्यक है. कई बार हम अनजाने में घर के कुछ कार्य करते समय समय का ध्यान नहीं रखते. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय कुछ कार्यों को करना वर्जित है. शाम या रात के समय की गई कुछ गलतियों से आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कि शाम के समय कौन से कार्य करना अशुभ माना जाता है.

शाम के समय घर से ये वस्तुएं बाहर न निकालें

शाम के समय किसी को भी दूध, दही, हल्दी, लहसुन, प्याज और सुई नहीं देनी चाहिए. यदि आवश्यकता हो, तो इन्हें बाजार से खरीदकर लाना बेहतर है या फिर सुबह तक प्रतीक्षा करना उचित है. शाम के समय इन वस्तुओं का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए. कई लोग दान करते समय इन चीजों को दे देते हैं, जो कि अनुचित है.

पैसे उधार न दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय पैसों का लेन-देन करना शुभ नहीं माना जाता. विशेष रूप से इस समय किसी को भी छोटी से छोटी राशि उधार नहीं देनी चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए. यह मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद लिया गया कर्ज कभी चुकता नहीं होता.

झाड़ू न लगाएं

सूर्यास्त के बाद घर या आस-पास के क्षेत्र में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे धन की हानि हो सकती है.

शाम के समय भोजन न करें

मनु स्मृति के अनुसार, सूर्यास्त के समय भोजन करना वर्जित है. इस समय भोजन करने से व्यक्ति को पशु योनी में जन्म लेने का खतरा होता है. इसलिए सूर्यास्त के समय भोजन करने से बचना चाहिए.

सूर्यास्त के समय सोना

यह माना जाता है कि सूर्यास्त के समय सोना उचित नहीं है. इस समय पूजा-अर्चना करना चाहिए. सूर्यास्त के समय सोने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में दरिद्रता का आगमन होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola