08 अप्रैल 2026 पंचांग: आज का शुभ समय, राहुकाल और ग्रहों की खास चाल जानें

Updated at : 08 Apr 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 8 April 2026

आज 08 अप्रैल 2026 पंचांग

Aaj Ka Panchang 08 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 08 April 2026: आज 08 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 04 बजकर 09 मिनट तक रहेगी, उपरांत सप्तमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. बुध और राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 08 अप्रैल 2026 दिन बुधवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 04 बजकर 09 मिनट तक रहेगी उपरांत सप्तमी तिथि हो जाएगी
वार: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:33 AM
सूर्यास्त: 06:03 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: मूल
योग: वरीयान दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक, उसके बाद परिघ
करण: बव उपरांत भद्रा  

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: धनु राशि
मंगल, सूर्य, शनि: मीन राशि
बुध और राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ (उन्नति): 05:33 AM से 07:07 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 07:07 AM से 08:40 AM
काल (हानि): 08:40 AM से 10:14 AM
शुभ (उत्तम): 10:14 AM से 11:47 AM
रोग (अशुभ): 11:47 AM से 01:21 PM
उद्वेग (अशुभ): 01:21 PM से 02:54 PM
चर (सामान्य): 02:54 PM से 04:28 PM
लाभ (उन्नति): 04:28 PM से 06:03 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:04 AM से 04:48 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
यमगण्ड: सुबह 07:07 AM से 08:40 AM
गुलिक काल: सुबह 10:14 AM से 11:47 AM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर निकलें)

भद्रा: आज शाम  07 बजकर 01 मिनट से  09 अप्रैल सुबह 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा .

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: बुधवार का दिन होने के कारण भगवान गणेश की पूजा करें.  

सरल उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं, इससे बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola