29 जुलाई 2026 का पंचांग: गुरु पूर्णिमा, प्रीति योग और आषाढ़ पूर्णिमा का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त से राहुकाल तक

आज 29 जुलाई 2026 का पंचांग
आज का पंचांग 29 जुलाई 2026: आज के पंचांग में गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, प्रीति योग, चौघड़िया, राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, शुभ मुहूर्त और यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक व ज्योतिषीय विवरण एक साथ पढ़ें.
Today Panchang 29 July 2026: आज बुधवार 29 जुलाई 2026 का पंचांग गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा और प्रीति योग के शुभ संयोग से विशेष है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और यात्रा का सही समय.
आज का पंचांग 29 जुलाई 2026
29 जुलाई 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जिसे गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. संध्या 7:25 बजे के बाद श्रावण मास की प्रतिपदा प्रारंभ होगी. आज प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो रात्रि 1:21 बजे (30 जुलाई) तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा.
आज की तिथि और नक्षत्र
- दिनांक: 29 जुलाई 2026, बुधवार तिथि: आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा
- श्रावण प्रतिपदा प्रारंभ: संध्या 7:25 बजे के बाद
- नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (संध्या 4:10 बजे तक), इसके बाद श्रवण
- योग: प्रीति, रात्रि 1:21 बजे तक, फिर आयुष्मान
विक्रम संवत: 2083
ऋतु: वर्षा
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा
- सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:37 बजे
- चंद्रोदय: शाम 6:38 बजे
- चंद्रास्त: आज नहीं
आज ग्रहों की स्थिति
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – मकर
- मंगल – वृषभ
- बुध – मिथुन
- गुरु – कर्क (अस्त)\
- शुक्र – सिंह
- शनि – मीन (वक्री)
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
आज का शुभ और अशुभ समय
राहुकाल
दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
अभिजित मुहूर्त
आज अभिजित मुहूर्त नहीं है.
दिशाशूल
उत्तर दिशा
आज का दिन चौघड़िया
- लाभ: 5:23 AM – 7:03 AM
- अमृत: 7:03 AM – 8:35 AM
- काल: 8:35 AM – 10:15 AM
- शुभ: 10:15 AM – 11:57 AM
- रोग: 11:57 AM – 1:36 PM
- उद्वेग: 1:36 PM – 3:18 PM
- चर: 3:18 PM – 4:50 PM
- लाभ: 4:50 PM – 6:37 PM
आज का यात्रा विचार
यदि आज किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर निकल रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले धनिया खाकर प्रस्थान करना शुभ माना गया है. इससे यात्रा में सफलता और शुभ फल मिलने की धार्मिक मान्यता है.
आज का विशेष महत्व
आज गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, प्रीति योग और उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. गुरु पूजन, स्नान-दान, जप-तप, धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है. गुरु, माता-पिता और शिक्षकों का आशीर्वाद लेने से ज्ञान, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होने की मान्यता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










