07 अप्रैल 2026 पंचांग: आज का शुभ समय, राहुकाल और ग्रहों की खास चाल जानें

Updated at : 07 Apr 2026 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 07 April 2026

आज 7 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 07 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 07 April 2026: आज 07 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक रहेगी, उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. बुध और राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज का पंचांग 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार

  • तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक रहेगी उपरांत षष्ठी तिथि हो जाएगी
  • वार: मंगलवार
  • विक्रम संवत: 2083
  • शक संवत: 1948
  • सूर्योदय: 05:34 AM
  • सूर्यास्त: 06:02 PM
  • अयन: उत्तरायण
  • ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

  • नक्षत्र: ज्येष्ठा रात 03 बजकर 34 मिनट तक, उसके बाद मूल
  • योग: व्यतीपात दोपहर 02 बजकर 29 मिनट तक, उसके बाद वरीयान
  • करण: तैतिल उपरांत गर

आज की  ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

  • चंद्रमा: वृश्चिक राशि
  • मंगल, सूर्य, शनि: मीन राशि
  • बुध और राहू: कुंभ राशि
  • गुरु: मिथुन
  • केतु: सिंह
  • शुक्र: मेष

दिन का चौघड़िया (पटना)

  • रोग (अशुभ): 05:34 AM से 07:08 AM
  • उद्वेग (अशुभ): 07:08 AM से 08:41 AM
  • चर (सामान्य): 08:41 AM से 10:14 AM
  • लाभ (उन्नति): 10:14 AM से 11:47 AM
  • अमृत (सर्वोत्तम): 11:47 AM से 01:21 PM
  • काल (हानि): 01:21 PM से 02:54 PM
  • शुभ (उत्तम): 02:54 PM से 04:28 PM
  • रोग (अशुभ): 04:28 PM से 06:02 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:31 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:05 AM से 04:49 AM

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 02:54 PM से 04:28 PM
  • यमगण्ड: सुबह 08:41 AM से 10:14 AM
  • गुलिक काल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ या तेल खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें.    
सरल उपाय:  “हनुमान चालीसा” का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola