Aaj Ka Panchang 08 May 2024: आज है वैशाख मास की अमावस्या तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 08 May 2024: आज है वैशाख मास की अमावस्या तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 08 May 2024: आज 08 मई 2024 दिन बुधवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है. आज अमावस्या तिथि पर भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. आज बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है. वहीं राहुकाल 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 08 May 2024: आज वैशाख मास की अमावस्या तिथि है. आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, भरणी नक्षत्र, सौभाग्य योग, नाग करण, उत्तर का दिशाशूल और दिन बुधवार है. वैशाख अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से बन रहा है. सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले शुभ और अशुभ समय का ध्यान रखा जाता है. यह जानने के लिए पंचांग देखा जाता है. पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति की जानकारी देते हैं.

  • 08 मई 2024 दिन बुधवार
  • वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन -08:33 उपरांत प्रतिपदा
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:07
  • सूर्यास्त-06:24
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- भरणी उपरांत कृतिका ,
  • योग – सौभाग्य ,करण-नाग ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- मेष , मंगल-मीन , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

Also Read: Aaj Ka Rashifal 8 May 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

  • चौघड़िया
  • सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ
  • सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत
  • सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल
  • सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ
  • दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग
  • दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर
  • शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ
  • राहुकाल 12 से 1:30 तक।

उपाय
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए
शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक
दिशाशूल- उत्तर
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola