Aaj Ka Panchang 24 November 2025: विनायक चतुर्थी व्रत आज, पंचांग में देखें राहु काल और शुभ-अशुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Nov 2025 4:19 AM
Aaj Ka Panchang 24 November 2025
Aaj Ka Panchang 24 November 2025: पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात 06 बजकर 18 मिनट उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी. मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा.
Aaj Ka Panchang 24 November 2025: आज 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. इस तिथि को विनायक चतुर्थी व्रत करते हैं. इस बार सोमवार को ये चतुर्थी होने से इस दिन गणेश जी के साथ ही शिव जी की भी विशेष पूजा करने का शुभ योग बना है. इस बार विनायक चतुर्थी का व्रत 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार को रखा जाएगा. गणेश पुराण, पद्म पुराण और स्कंद पुराण में मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी को विशेष सिद्धिप्रद बताया गया है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और संकटों से मुक्ति मिलती है, जो भक्त गणेश जी की कृपा चाहते हैं, उन्हें विनायक चतुर्थी व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करना चाहिए.
Aaj Ka Panchang 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात 06 बजकर 18 मिनट उपरांत पंचमी तिथि
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 06:13
सूर्यास्त-04:58
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वाषाढा उपरांत उत्तराषाढा , योग -शूल ,करण -वव ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- वृश्चिक ,
चंद्रमा- धनु , मंगल-वृश्चिक , बुध- तुला , गुरु-कर्क ,शुक्र-
तुला ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह
चौघड़िया
प्रातः06:00 से 07:30 अमृत
प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
प्रातः10:30 से 12:00 रोग
दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत
उपाय
प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।
आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।
खरीदारी के लिए शुभ समयः
शामः 04:30 से 06:00 तक
राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










