उत्पन्ना एकादशी पर दीप दान से दूर होता है अकाल मृत्यु भय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वर्ष में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं. इन एकादशियों पर व्रत रखने का खास महत्व माना जाता है. लेकिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में आनेवाले उत्पन्ना एकादशी की इनमें प्रमुखता है. मान्यता है कि इसी दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था. इस बार यह एकादशी 22 नवंबर को पड़ रही है. उत्पन्ना एकादशी […]
विज्ञापन
वर्ष में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं. इन एकादशियों पर व्रत रखने का खास महत्व माना जाता है. लेकिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में आनेवाले उत्पन्ना एकादशी की इनमें प्रमुखता है. मान्यता है कि इसी दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था. इस बार यह एकादशी 22 नवंबर को पड़ रही है. उत्पन्ना एकादशी को सभी एकादशियों के बराबर माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु एवं एकादशी माता की पूजा का विधान है.
कथा के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने मुरमुरा नामक राक्षस का वध किया था. विधि-विधान से इस दिन पूजा-व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन दीप दान का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि उत्पन्ना एकादशी को दीप दान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. मनुष्य को पारिवारिक सुख, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक सुख आदि की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










