ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9 जुलाई से 15 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated at : 10 Jul 2023 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9 जुलाई से 15 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9 जुलाई से 15 जुलाई 2023): साल 2023 के सातवें महीने यानी जुलाई 2023 का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जुलाई माह का दूसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
आप परिवार के साथ इस वक्त यात्रा करनेवाले हैं तो आवश्यक दवाओं को साथ ले जाना हरगिज न भूलें. जहां तक हो सके किसी भी प्रकार के विवाद टालिए. सोने के आभूषण या नए वस्त्रों के खरीद की संभावना है. तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सुखों की सौगात प्राप्त होगी. आप प्रसन्न रहेंगे और अनेक सुखों का आनंद उठाएंगे. आपका मन घर पर अधिक लगेगा और पारिवारिक क्रियाकलापों में आप को आनंद आएगा जिससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वातावरण बनेगा.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
सारे अटके सरकारी कार्य पूर्ण होंगे. सूर्य+बुध का संयोग आपके लिए बेहतरीन साबित होगा. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. बीमा+शेयर्स, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. सम्मानसूचक तारीखें हैं. बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी..

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
 इसी समय आपकी राशि से सुख भाव में बृहस्पति वक्री से मार्गी हो रहे हैं यानि उनकी चाल उल्टी से सीधी हो रही है. इसका संकेत है कि इस समय आप सुख सुविधाओं का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. घर या गाड़ी लेने के लिये लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस समय बात सिरे चढ़ सकती है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम संबंधनों में गर्माहट बनी रहेगी. सकारात्मक रहेंगे. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
 इस समय भाग्य आपका पूरा साथ दे सकता है. यह समय आपके लिये धन लाभ के संकेत भी कर रहा है क्योंकि धनभाव में देवगुरु ग्रह बृहस्पति वक्री से मार्गी हो रहे हैं.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपको अनेक मौकों पर सोचने के लिए मजबूर करेगा. एक ओर जहां कार्य क्षेत्र में आप की सूक्ष्म दृष्टि आप को फायदा पहुंचाएगी वहीं दूसरी ओर परिवार में होने वाले लड़ाई झगड़े में आप मानसिक रुप से स्वयं को परेशान पाएंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आप किसी भी कार्य या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छी तरह से पढ़ लें. आप राहत की सांस लेंगे. कार्य की अधिकता रहेगी एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी. विरोधियों के स्वर नीचे रहेंगे. विवादों में विजय प्राप्त होगी. भाग्य का साथ रहेगा, व्यय में बढ़ोतरी होगी.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
अधिक खाने-पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपका समय निरर्थक कार्यों में बर्बाद हो सकता है.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
अविवाहित जातक भी रोमांटिक लाइफ का पूरा लुत्फ इस हफ्ते उठा सकते हैं.  लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका पड़ा है तो वह इस समय पूरा होने के आसार बन रहे हैं. सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी. खासकर बुखार, खांसी, जुकाम आदि से सचेत रहें.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
आप के वरिष्ठ अधिकारी आप से अधिक परिश्रम की मांग कर सकते हैं. यदि आप विवाहित हैं तो आप की संतान किसी बात को लेकर आपसे जिद कर सकती है और आप का खर्चा करवा सकती है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल
आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं. रुपयो-पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करें. चन्द्रमा आपकी राशि में चलायमान होकर सफलता के रास्ते खोल देगा. व्यापार में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola