साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18-24 दिसंबर 2022): जातकों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2022 8:11 AM

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18-24 दिसंबर 2022): साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर 2022 का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है. मेष से मीन राशिवालों के लिए दिसंबर माह का यह सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा. पूरे सप्ताह भाग्य आपका मजबूती से साथ देगा. सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास में मनचाही सफलता मिलेगी. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं.

undefined

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी. कार्यो को तुरंत करने की आदत से लाभ होगा. आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं शुभ समाचार ज्ञात होगा. विरोधी शांत रहेंगे एवं समस्याओं का निदान होगा.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप सभी कार्य पूरे मन तथा जोश के साथ करेंगे, जिसके चलते आपको अच्छा लाभ तथा सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी-पेशा वर्ग तथा व्यापारी वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. पति-पत्नी के बीच चल रहीं समस्याओं का समाधान होगा.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. मानसिक रूप से थोड़ी चिंताएं रहेंगी लेकिन सप्ताह का मध्य बहुत अच्छा जाएगा. आपके हाथ कोई बढ़िया सौदा लग सकता है जिससे व्यापार में तेजी से उन्नति होगी. आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. खर्चों में कमी आएगी. सेहत में भी सुधार होगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आप अपनी तेज बुद्धि का फायदा उठाकर अपने काम को दूसरों की मदद से भी करवाने में सफल रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य रूप से व्यतीत होगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन इस सप्ताह अच्छा रहेगा.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह धन निवेश के प्रयासों का अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से उच्च अधिकारियों से प्रसंशा मिल सकती है. भाई-बंधुओं से भरपूर सहयोग तथा लाभ प्राप्त होगा. मीडिया तथा विलासिता से जुड़े लोगों को अपने कार्यो में सफलता मिलेगी तथा लाभ भी प्राप्त होगा.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. आपकी सेहत में सुधार होगा. आर्थिक चुनौतियां कम होंगी. इन्कम बढ़ेगी. आप जीवन को एक नए रूप में देख पाएंगे. अपनी चुनौतियों से पीछे हटने के बजाय उनका सामना करने की आदत आपके अंदर आ चुकी है. उससे आपको बहुत फायदा मिलेगा. नौकरी पेशा लोगों को अपने साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करना होगा क्योंकि उनसे संबंध बिगड़ने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापारियों को लाभ होगा. शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जिंदगी अपने सपनों को पूरा करने के कई अवसर प्रदान करेगी. जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह इष्ट-मित्रों की मदद से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा. आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसे पूरे मनोयोग से करेंगे, जिसकी बदौलत आपको उसे शुभ परिणाम मिलेंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. इस सप्ताह कोई भी बड़ा काम अपने हाथ में नहीं लेंगे तो अच्छा होगा क्योंकि उसमें नुकसान होने के योग बनेंगे. खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कुछ अनचाही यात्राएं भी आपकी प्रतीक्षा कर रही होंगी. इन सब से बाहर निकलने की कोशिश करें. अपने धन का सदुपयोग करें. मानसिक चिंता से दूर रहने की कोशिश करें. आपके मन में आकर्षण की भावना होगी. अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे. उनके लिए कुछ स्पेशल करना आपको पसंद आएगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी सप्ताह अच्छे नतीजे ही लेकर आएगा.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कार्य की अधिकता होगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा. नए कार्यो की प्राप्ति होगी. आय भी अच्छी बनी रहेगी. बुध एवं गुरुवार को परिस्थितियां धनदायक स्थिति निर्मित कर सकती हैं.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा जिससे आप को हस्तक्षेप करना जरूरी हो जाएगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दें तो आप अपने प्रिय के दिल की बात जानने में कामयाब होंगे और आपके दिल का फूल खिल उठेगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी तनाव से बाहर आएगा. ग्रहों की कृपा से आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यो में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी तथा उनमें सफलता भी मिलेगी. छोटे भाई-बहनों से मेल-मिलाप बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर स्थितिया मनोनुकूल बनेगी. सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा उपहार प्राप्ति के योग बनेंगे. भाग-दौड़ के चलते शारीरिक परेशानियां रह सकती हैं.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप मानसिक चिंताओं से ग्रसित रहेंगे और कोई भी निर्णय लेने में आपको आसानी नहीं होगी. कुछ कष्ट आएंगे. अच्छा यह होगा कि इस सप्ताह किसी बड़े काम को अपने हाथ में ना लें क्योंकि उसकी सफलता की संभावना थोड़ी कम होगी. नौकरी को लेकर आप काफी आश्वस्त रहेंगे क्योंकि आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए कठिन चुनौतियों को हल करते हुए स्थिति मजबूत बनाऐगे. बिजनेस कर रहे लोग खुश महसूस करेंगे क्योंकि उन्होंने पूर्व में जो मेहनत की है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola