साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023): साल 2023 का ग्यारहवें महीने यानी नवंबर 2023 का तीसरा सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए नवंबर माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आएगा, जिसके कारण आप सामान्य से कई गुना ज्यादा पैसे कमाते दिखाई देंगे. ये सब देखकर ऐसा प्रतीत होगा कि, मां लक्ष्मी आपके ऊपर मुख्य रूप से मेहरबान हैं.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से, बहुत अच्छा कहा जा सकता है. इस दौरान सेहत के प्रति आपकी लगन, आपको कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होगी. ऐसे में योग और व्यायाम में कमी न आने दें और जितना संभव हो, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप आध्यात्म का सहारा लेकर, अपने पारिवारिक जीवन की कई परेशानियों को दूर करते दिखाई देंगे. परंतु बावजूद इन सभी प्रयासों के आपको पारिवारिक वातावरण नकारात्मक होने से, ख़ासा मानसिक चिंताएं मिलती रहेंगी.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी रिश्तेदार के द्वारा कोई मांगलिक आयोजन, आपके परिवार के ध्यान का मुख्य केन्द्र होगा. इसके साथ ही संभव है की इस दौरान किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर, आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने पूर्व समय की उन ग़लतियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है. क्योंकि इस समय बहुत सी ऐसी स्थितियाँ आएँगी, जब कोई करीबी सदस्य पैसों की डिमांड करेगा, परंतु आपके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं होगा.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि, आपको अचानक से कोई ऐसा अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले जिसकी आपने अभी उम्मीद नहीं की थी. ऐसे में इस मुनाफ़े का एक छोटा सा हिस्सा, सामाजिक कार्यों में भी ज़रूर इस्तेमाल करें.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अंदर-ही-अंदर खिन्न और उदास होंगे. कुल मिलाकर देखा जाये तो आर्थिक पहलु के लिहाज़ से, ये सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकिआपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में बृहस्पति महाराज विराजमान होंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति देव के आपके छठे भाव में स्थित होने की वजह से इस सप्ताह आपको अचानक से, धन लाभ होगा. जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत करने में सफल होंगे, और इसके परिणामस्वरूप आप अपने घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का फैसला भी ले सकते हैं.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें और खुद को जितना संभव हो, तरोताज़ा रखने के लिए अच्छी तरह से आराम दें. इससे आप न केवल अच्छा और रचनात्मक सोच पाएंगे, बल्कि आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी कार्य क्षमता भी भी सुधार होता दिखाई देगा.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि, भावनाओं में बहकर आपको अपने करीबी लोगों पर इतना खर्चा नहीं करना होगा, जिससे आपको बाद में आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़े क्योंकि इस दौरान चंद्र राशि के दूसरे भाव में शनि देव विराजमान होंगे.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी, जिससे आपको अच्छा व ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएगा. ऐसे में आपको अपना धन संचय करने में मदद मिलेगी और आप अपने कुछ धन को अपने भविष्य के लिए, किसी बैंक बैलेंस के रूप में जोड़ सकते हैं.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह निवेश के लिए सामान्य से बेहद बेहतरीन रहने वाला है. परंतु आपको हर प्रकार के आकर्षित करने वाले, किसी भी तरह के जोख़िमों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है. इसलिए उचित सलाह से ही, अपना निवेश करें और मुनाफ़ा अर्जित करते हुए, जीवन में तरक्की प्राप्त करें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola