वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी या बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा बजट?

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Mar 2026 3:25 AM

विज्ञापन

आज का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृश्चिक राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आप केंद्र बिंदु बने रहेंगे. आज बिजनेस मीटिंग मे आपका प्रजेंटेसन सबको आकर्षित करेगा.

करियर-बिजनेस: चतुर्थ भाव के मंगल और राहु के कारण भूमि-भवन के कार्यों में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप अपनी सूझबूझ से समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. नौकरी मे आज बदलाव की न सोचें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं. अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने स्पष्ट रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो. जीवनसाथी का सहयोग आपको हर परिस्थिति में संबल देगा. पार्टनर के साथ आज रोमांटिक पल आपको उत्साह से भर देगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन अत्यधिक भावुकता के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें और खुद को शांत रखने का प्रयास करें.
नस संबंधित रोगी आज सतर्क रहे.

सावधानी: बिना मांगे किसी को सलाह न दें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.

उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola