वृषभ राशिफल 7 मई 2026: आज लें सोच-समझकर फैसले, जल्दबाजी पड़ सकती है भारी 

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 May 2026 4:45 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 7 May 2026 : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 7 May 2026: आज का दिन आपके लिए सावधानी और धैर्य बरतने का है, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. शुक्र के आपकी ही राशि में होने से भौतिक सुख तो मिलेंगे, लेकिन चंद्रमा की स्थिति मानसिक तनाव भी पैदा कर सकती है. कार्यों में अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं. आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें. मन में अज्ञात भय बना रह सकता है.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह बचें, आर्थिक हानि की आशंका है. धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. नौकरी में कार्य का बोझ अधिक रहेगा और प्रतिस्पर्धा के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. मेहनत का फल मिलने में थोड़ा विलंब होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है, वरना भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में वाणी पर संयम रखें, वरना अकारण विवाद हो सकता है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिठाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे. धैर्य से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं या छोटा ब्रेकअप जैसा अनुभव हो सकता है. प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और बहस से बचें. रोमांस में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन संवाद बनाए रखने से स्थितियां सुधर सकती हैं.

स्वास्थ्य: आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. पेट संबंधी विकार या जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस होगी. पर्याप्त विश्राम करें और योग का सहारा लें. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें.

  • सावधानी: आज अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और गुप्त सूचनाएं साझा न करें.
  • उपाय: लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 6

यह पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola