वृषभ राशिफल 05 मार्च 2026: क्या भ्रम और असमंजस आपके लिए गलत निर्णय की राह खोल सकते हैं?

Updated:
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 05 मार्च 2026: क्या भ्रम और असमंजस आपके लिए गलत निर्णय की राह खोल सकते हैं?

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर आकस्मिक धन लाभ दिलाएगा. लाभ भाव में स्थित शनि और शुक्र की युति आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी और सामाजिक दायरा बढ़ाएगी.

करियर-बिजनेस: व्यापार में नए अनुबंध मिलने की प्रबल संभावना है और कुम्भ के सूर्य-मंगल आपके नेतृत्व क्षमता को कार्यक्षेत्र में और अधिक निखारेंगे. निवेश के लिए दिन बहुत उत्तम है और पहले किए गए कार्यों का उचित प्रतिफल आज आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.

लव लाइफ: आज नई ताजगी का अनुभव होगा और पार्टनर के साथ बिताए गए पल आपके रिश्तों में और अधिक गहराई लेकर आएंगे. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार के बड़ों का समर्थन आपके प्रेम संबंधों को मजबूती देगा.

स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप खुद को बहुत सक्रिय महसूस करेंगे लेकिन मीन के शुक्र के कारण आँखों में कुछ हल्की जलन हो सकती है. दिनभर की भागदौड़ के बाद पर्याप्त नींद लें और ठंडे पानी से आँखों को साफ करना आज आपके लिए काफी राहतकारी रहेगा.

सावधानी: भावुकता में आकर कोई बड़ा आर्थिक निवेश करने से आज बचें.

उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola