वृषभ राशिफल 22 अप्रैल 2026: क्या आज करियर में बढ़ोतरी होगी या सेहत को लेकर बढ़ेगी चिंता?
Published by : Neha Kumari Updated At : 22 Apr 2026 4:50 AM
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 April 2026: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से उन्नति का दिन है. शुक्र का आपकी राशि में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे आप बिगड़े हुए काम भी बना लेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. धन संचय करने में सफल रहेंगे.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग हैं. शुक्र के प्रभाव से कला, सौंदर्य और टेक्सटाइल से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर बहस या झगड़ा होने की संभावना है. बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर संयम रखें. शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. रोमांस के लिए समय निकालें और साथी को सरप्राइज दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. तले-भुने भोजन से परहेज करें, वरना पेट खराब हो सकता है. सुबह की सैर आपको दिनभर तरोताजा रखेगी.
- सावधानी: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.
- उपाय: सफेद वस्तुओं (दूध या चीनी) का दान करें.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: चमकीला सफेद
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










