वृषभ राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के योग बनेंगे या आर्थिक योजनाओं में आ सकती है बाधा?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Mar 2026 3:40 AM
आज का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में संचार कर रहे हैं जो साझेदारी में बड़ा लाभ दिलाएगा. आज करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में गतिविधि बढ़ सकती है.
करियर-बिजनेस: दशम भाव में सूर्य-बुध की युति आपके कार्यक्षेत्र में अधिकारों की वृद्धि करेगी. रुके हुए व्यापारिक समझौते आज गुरु की कृपा से सफल हो सकते हैं. आज बिजनेस मे अकस्मात धन का योग है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.
लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा, क्योंकि मीन राशि के शुक्र आपके दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी तालमेल को बहुत अधिक बढ़ाएंगे. आज जीवनसाथी या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपको जननांगों या मूत्र संबंधी समस्या के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहा है. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाना जरूरी है.
सावधानी: बाहरी खान-पान से बचें और पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










