वृषभ राशिफल 10 अप्रैल 2026: भाग्य का मिलेगा साथ, लेकिन लव लाइफ में सावधानी जरूरी
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2026 4:55 AM
10 अप्रैल 2026 का वृषभ राशिफल
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 April 2026: आज वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. मिथुन राशि में स्थित गुरु आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक रहेंगे. वहीं सिंह राशि में केतु की उपस्थिति पारिवारिक सुख में हल्की कमी ला सकती है. दोपहर बाद चंद्रमा के भाग्य स्थान में गोचर करने से लंबी यात्रा के योग बनेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.
करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन प्रगतिशील रहेगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बॉस से सराहना मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, किसी भी आर्थिक निवेश से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में हल्का तनाव संभव है. किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से फोन पर बहस हो सकती है. हालांकि, शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और आप साथ में समय बिताकर रिश्ते में मिठास लौटा सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें और गुस्से से बचें.
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर के खाने से परहेज करें. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक शांति के लिए कुछ समय ध्यान या मौन में बिताएं.
- विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
- सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: क्रीम
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










