वृषभ राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज नौकरी में प्रमोशन होगी या काम का बोझ करेगा आपका दिन खराब ?

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 4:55 AM

विज्ञापन

आज 5 अप्रैल 2026 का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 05 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 05 April 2026: आज वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. एकादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा आय के नए स्रोत खोल सकता है. आज का दिन आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

करियर बिजनेस: बिजनेस में आज बड़ी डील फाइनल हो सकती है. बुध और राहु का कुंभ में होना आपको तकनीकी कार्यों में सफलता दिलाएगा. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने में आसानी होगी. नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. काम का बोझ रहेगा लेकिन आप उसे बखूबी संभाल लेंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है. फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है. वाणी में मधुरता बनाए रखें. शाम तक स्थितियां संभलेंगी और आप साथ में रोमांटिक डिनर का आनंद ले सकेंगे.

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है. नियमित व्यायाम करें और कैल्शियम युक्त आहार लें. मानसिक शांति के लिए संगीत का सहारा लें. आज ध्यान आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

सावधानी: उधार लेन-देन से आज बचें.

सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. 

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: हल्का नीला 

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola