कन्या राशि वालों के जीवन में सुख सुविधाओं के वृद्धि के संकेत, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Mar 2025 2:48 PM

विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025

Virgo Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: कन्या राशि के लिए 23 मार्च से 29 मार्च 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: मार्च माह का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025

कन्या : यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस सप्ताह आपको नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए. इसके अतिरिक्त, सुबह के समय पार्क में टहलना भी आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक हो सकता है. इस प्रकार, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए, अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें.

मेष राशि वालों के लिए घरेलू समस्याएं बढ़ा सकती हैं तनाव, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के ग्रहों का बदलाव लाएगा सफलता के अवसर, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वाले समझदारी से करें खर्च, अनावश्यक चीजों पर धन न बहाएं, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए इस हफ्ते होगी राहत, तनाव और परेशानियों में आएगी कमी, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में, आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और सुधार के परिणामस्वरूप, सप्ताह के मध्य में आपके लिए कई आवश्यक वस्तुएं खरीदना आसान हो जाएगा. इससे आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे.

इस सप्ताह, आपको अपनी चतुराई और प्रभाव का उपयोग घरेलू संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए करना चाहिए. अन्यथा, आपके प्रति दूसरों के मन में नकारात्मक धारणा बन सकती है. इसलिए, घर के सदस्यों के साथ किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय, आपको अपनी समझदारी का सही ढंग से प्रदर्शन करना होगा.

कार्यस्थल पर किसी से भी तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे. क्योंकि संभव है कि आपके निजी जीवन में चल रही उठा-पथक के कारण, आप किसी कार्य की जिम्मेदारी तो लें ले, परंतु उसे समय पर पूरा न कर सकें.

सिंह राशि वालों के जीवन में नए बदलाव का संकेत, इस समय होंगे सकारात्मक परिवर्तन, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को परिश्रम का मिलेगा फल, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आएगी तरक्की, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के अनिश्चित व्यवहार से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

ये समय उच्च शिक्षा के लिए काफी अच्छा रह सकता है और इस दौरान आपको, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है. क्योंकि कई शुभ ग्रहों का स्थान परिवर्तन व आपकी राशि पर उनकी अनुकूल दृष्टि, आपकी संगति में सुधार करते हुए, आपको अपने दोस्तों व परिवार का सहयोग देने का कार्य करेगी.

शुभ डेट: 25,26,29
शुभ रंग: लाल, रुपहला, नीला
शुभ दिन: मंगलवार,गुरूवार,सोमवार

सावधानी: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, खासकर वित्तीय मामलों में. पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें.
उपाय: आप बुधवार के दिन भगवान नरसिम्‍हा की पूजा करें.

धनु राशि वालों के विवाह के योग होंगे मजबूत,जल्द बजेगी शहनाई, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों की आर्थिक मजबूती के साथ जीवन में बढ़ेगी भौतिक सुख-सुविधाएं, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों को लापरवाही से वाहन चलाना कर सकता है बड़ा नुकसान, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वाले बजट पर रखें नजर, अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola