मकर राशि वालों की सुविधाओं में होगा विस्तार, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Mar 2025 2:47 PM
Capricorn Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025
Capricorn Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: मकर राशि के लिए 23 मार्च से 29 मार्च 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Capricorn Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: मार्च माह का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025
मकर : इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह, छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, किसी गंभीर बीमारी का खतरा बहुत कम रहेगा. फिर भी, यदि कोई मौसमी बीमारी होती है, तो आपको घर पर स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नहीं लेने की सलाह दी जाती है.
मेष राशि वालों के लिए घरेलू समस्याएं बढ़ा सकती हैं तनाव, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के ग्रहों का बदलाव लाएगा सफलता के अवसर, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में, आपके समस्त आर्थिक संकट समाप्त होंगे और इस सुधार के चलते, सप्ताह के मध्य में आपके लिए कई आवश्यक वस्तुएं खरीदना आसान हो जाएगा. इससे आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी.
इस सप्ताह, आपको अपने बड़े भाई-बहनों से अपेक्षा से अधिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने में सफल होंगे. इसके लिए, आपको बिना किसी हिचकिचाहट के, अपनी परेशानियों को उनके सामने व्यक्त करने की सलाह दी जाती है.
तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना है, क्योंकि आप कई परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए दिखाई देंगे, जो आपके करियर में प्रगति का कारण बनेगी. इस दौरान, बुद्धि के देवता कई छात्रों को उनकी मेहनत का फल प्रदान करते हुए सफलता दिलाने में सहायक होंगे. साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी इस समय भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ डेट: 23,26,28
शुभ कलर: हरा, पर्पल, गुलाबी
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार
सावधानी: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, खासकर वित्तीय मामलों में. पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें.
उपाय: बृहस्पतिवार को हनुमान जी की पूजा करें.
कुम्भ राशि वालों को लापरवाही से वाहन चलाना कर सकता है बड़ा नुकसान, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










