कर्क राशि वालों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग में चूक पड़ सकती है भारी, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Mar 2025 7:33 AM
Cancer Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025
Kark Weekly Rashifal 23 March to 29 March 2025: कर्क राशि के लिए 23 मार्च से 29 मार्च 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Kark Weekly Rashifal 23 March to 29 March 2025: मार्च माह का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025
कर्क राशि:इस सप्ताह आप देखेंगे कि आपके आस-पास के लोग और करीबी अपने कार्यक्षेत्र में सामान्य से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में, उनकी सफलता से ईर्ष्या करने के बजाय, आपको उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और उनकी उपलब्धियों की सराहना करनी चाहिए. इससे न केवल आपकी छवि में सुधार होगा, बल्कि आप अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा भी महसूस करेंगे.
मेष राशि वालों के लिए घरेलू समस्याएं बढ़ा सकती हैं तनाव, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के ग्रहों का बदलाव लाएगा सफलता के अवसर, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
आप अक्सर अपने धन के संचय के मामले में थोड़े लापरवाह रहते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में आर्थिक कठिनाइयों का कारण बन सकता है. इसलिए, इस सप्ताह आपको अपने परिवार के सदस्यों से धन की बचत के बारे में चर्चा करनी चाहिए और उनकी सलाह लेनी चाहिए. इस समय आपके बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभव आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे.
इस सप्ताह आपका ज्ञान आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा. विशेष रूप से, इस अवधि में आप अपने पड़ोस में किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति को अपने आकर्षक स्वभाव के कारण अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे.
करियर और पेशेवर दृष्टिकोण से, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह तनाव और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी. यह समय आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन और अप्रत्याशित घटनाओं का आगमन लेकर आएगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.
तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
इस दौरान, आईटी, इंजीनियरिंग आदि के छात्रों को कम प्रयास के बावजूद अच्छे परिणाम प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. क्योंकि इस समय ऐसा योग बन रहा है कि आप जिस भी परीक्षा में भाग लेंगे, उसमें अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.
शुभ डेट: 24,26,28
शुभ रंग: लाल, पिंक, सफेद
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार
सावधानी: वित्तीय मामलों में संभलकर रहें.
उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन करें.
कुम्भ राशि वालों को लापरवाही से वाहन चलाना कर सकता है बड़ा नुकसान, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










