तुला राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या तरक्की के रास्ते खुलेंगे या फैसलों में चाहिए समझदारी?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
Tula Aaj Ka Rashifal

तुला आज का राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में रहकर आय में भारी वृद्धि कराएंगे. बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शुक्र का अष्टम भाव में होना कुछ गुप्त लाभ करा सकता है. लंबी योजनाएं सफल होंगी.

करियर बिजनेस: शेयर बाजार या लॉटरी से अचानक धन लाभ हो सकता है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी. नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है. आपके काम की प्रशंसा होगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए समय अत्यंत अनुकूल और लाभकारी रहने वाला है.

लव लाइफ: आज पार्टनर से कोई महंगी फरमाइश आ सकती है. फोन पर बातचीत में रोमांस घुला रहेगा. साथ में डिनर और लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है. सिंगल लोग आज प्रपोज करने की हिम्मत जुटा पाएंगे. प्रेम संबंधों में एक नई ताजगी महसूस होगी.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. फिटनेस के प्रति जागरूक रहेंगे. पुराने रोगों से मुक्ति मिलने की संभावना है. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, बस नियमित दिनचर्या का पालन करते रहें.

सावधानी: आज मित्रों के साथ विवाद करने से बचें.
उपाय: आज कन्याओं को फल दान करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola