तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज घर-परिवार में मिलेगी खुशखबरी या कार्यक्षेत्र में बनेंगे नए मौके?

Published by :Neha Kumari
Published at :23 Apr 2026 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज घर-परिवार में मिलेगी खुशखबरी या कार्यक्षेत्र में बनेंगे नए मौके?

Aaj Ka Tula Rashifal 23 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 23 April 2026: आज तुला राशि वालों का भाग्य प्रबल रहेगा. चंद्रमा का नवम भाव में होना धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा. गुरु के साथ युति लंबी दूरी की यात्राओं के योग बना रही है. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और बिगड़े हुए काम भाग्य के सहारे बन जाएंगे.

करियर/बिजनेस: आज बिजनेस में नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. यदि आप विस्तार की सोच रहे हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है. भाग्य का साथ मिलने से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है. विदेश यात्रा से जुड़े काम आज सफल होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में सुकून रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य को लेकर सुखद चर्चा होगी. प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बन सकता है. जीवनसाथी के साथ मंदिर दर्शन का योग है. रोमांस और विश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी. शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे. सुबह की सैर आपको दिनभर ऊर्जावान रखेगी. कुल मिलाकर स्वास्थ्य पक्ष मजबूत है.

  • सावधानी: दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें.
  • उपाय: किसी गरीब को चावल का दान करें.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola