तुला राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या बढ़ती चिंता करेगी परेशान या धन लाभ से मजबूत होगी स्थिति?

Published by :Neha Kumari
Published at :21 Apr 2026 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
तुला राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या बढ़ती चिंता करेगी परेशान या धन लाभ से मजबूत होगी स्थिति?

Aaj KaTula Rashifal 21 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 21 April 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मानसिक उथल-पुथल बनी रह सकती है. हालांकि, शुक्र की स्थिति आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी. मेष राशि में सूर्य की स्थिति दांपत्य जीवन में तनाव ला सकती है. मीन राशि के ग्रह स्वास्थ्य और ऋण को लेकर चिंता बढ़ा सकते हैं.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में मेहनत करनी होगी. व्यापार में अचानक आए खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. नई डील फाइनल करने में देरी हो सकती है. संयम बनाए रखें और विवादों से दूर रहें. निवेश के मामले में आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हो सकता है. प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. धैर्य रखें और रोमांस को फिर से जीवंत करने के लिए डिनर डेट प्लान करें.

स्वास्थ्य: अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. विशेष रूप से त्वचा या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है. मानसिक शांति के लिए योग करें. पर्याप्त नींद लें और हल्का भोजन करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बन सकती है.

  • सावधानी: आज किसी को पैसा उधार न दें.
  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola