तुला राशिफल 11 अप्रैल 2026: निवेश के लिए शुभ दिन, रिश्तों में आएगी मजबूती

Updated at : 11 Apr 2026 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

11 अप्रैल 2026 का तुला राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 11 April 2026 : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 11 April 2026: आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे भूमि और भवन के सुख में वृद्धि होगी. मीन राशि में चार ग्रह छठे भाव में हैं, जो गुप्त शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. मेष राशि में शुक्र का होना आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाएगा. घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है. मन शांत रहेगा.

करियर/बिजनेस: नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. चतुर्ग्रही युति के कारण कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी में निवेश करना आज फायदेमंद साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक बातचीत होगी. मेष राशि में शुक्र के होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे. किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन वह जल्द ही समाप्त हो जाएगा. शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाने के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखें. छाती में भारीपन या सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है. धूल और प्रदूषण से बचाव करें. प्राणायाम करना आपके फेफड़ों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा.

सावधानी: पारिवारिक कलह से बचने का प्रयास करें.
उपाय: गरीब बच्चों को फल दान करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola