तुला राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज धन लाभ के बनेंगे योग या अचानक खर्च बढ़ने से बिगड़ेगा बजट?

Updated at : 04 Apr 2026 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज 4 अप्रैल 2026 का तुला राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 04 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 04 April 2026:  आज तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. शुक्र ग्रह का मेष में गोचर आपके दांपत्य जीवन में मधुरता लाएगा. आज बुध-राहु की स्थिति रचनात्मक कार्यों में सफलता देगी. गुरु का मिथुन में होना भाग्य का साथ दिलाएगा.

करियर बिजनेस: आज कला, मीडिया और फैशन जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उत्कृष्ट है. बिजनेस में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. काम का बोझ रहेगा, लेकिन आप उसे बखूबी निभा लेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे.

लव लाइफ: आज आप पार्टनर के प्रति बहुत अधिक भावुक रहेंगे. फोन पर रोमांस भरी बातें आपके रिश्ते की गर्माहट बढ़ाएंगी. पुराने झगड़े खत्म करने का सही समय है. पार्टनर के साथ शाम को एकांत में डिनर का आनंद लेंगे. प्रेम संबंधों में नया उत्साह और जोश रहेगा.

स्वास्थ्य: आज कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. फिर भी, मानसिक थकान से बचने के लिए ब्रेक लेते रहें. त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है, इसलिए धूप से बचाव करें.

सावधानी: आज निर्णय लेने में अधिक समय न गंवाएं, अवसर हाथ से निकल सकता है.

उपाय: आज लक्ष्मी जी की पूजा करें और सफेद फूल चढ़ाएं.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: गुलाबी

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola