Libra Love Horoscope 2023: जानिए तुला राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Libra Love Horoscope 2023: साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. साल 2023 में आपके प्रेम संबंध कैसे रहेंगे? जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे या हो सकता है कोई तनाव? इन सब सवालों का जवाब देने के लिए हम आपके लिए लाए हैं साल 2023 का लव राशिफल. यहां देखें 2023 का तुला राशि का लव राशिफल

विज्ञापन

Libra Love Horoscope 2023: तुला प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में तुला राशि के लोग प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन आपके प्यार की परीक्षा भी होगी. वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र आप के चौथे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी को शनि आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और शुक्र भी 22 जनवरी को पंचम भाव में आ जाएंगे. इस दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा.

विज्ञापन

प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं

इसके बाद शुक्र का गोचर अन्य राशियों में होता हुआ आपको अच्छे और बुरे प्रभाव प्रदान करेगा. लेकिन शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है. 22 अप्रैल को बृहस्पति के सप्तम भाव में जाने से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं.

प्यार परवान चढ़ेगा

यह वर्ष आपका विवाह करा सकता है. तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे. एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा. आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola