ePaper

Tula Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: तुला राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जीवनसाथी के साथ दूर होंगे मतभेद

Updated at : 02 Jan 2026 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Tula Rashifal 02 January 2026

तुला आज का राशिफल 02 जनवरी 2026

Tula Aaj Ka Rashifal 02 january 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार. पढ़ें आज का दैनिक तुला राशिफल.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

तुला राशि : भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं. पिता के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी. जो लोग उच्च शिक्षा या विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बुध के मार्गी होने से कानूनी या कागजी अड़चनें दूर होंगी. निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है.

रिलेशनशिप: परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी. पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप मानसिक रूप से काफी शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुराने किसी पीठ दर्द या मांसपेशियों के खिंचाव से राहत मिल सकती है. सुबह की सैर और ताजी हवा आपके लिए औषधि का काम करेगी.

सावधानी: भाग्य के भरोसे बैठकर आलस्य न करें. कर्म करना भी उतना ही आवश्यक है. दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि शुक्र की स्थिति दिखावे पर खर्च करवा सकती है.

उपाय: शुक्रवार का दिन है, इसलिए माता लक्ष्मी के मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं. “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें. श्री सूक्त का पाठ करना विशेष फलदायी रहेगा.

शुभ रंग: सफेद और आसमानी नीला

शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola