Surya Gochar July 2023: सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर जिससे मेष ,कन्या, तुला राशि को होगा लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jul 2023 11:29 AM

विज्ञापन

Surya Gochar July 2023: 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार समय 05 :10 सुबह में मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं. आइये जानते है सूर्य के राशि परिवर्तन से चन्द्र कुंडली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Surya Gochar July 2023: सूर्य कर रहे है कर्क राशि में गोचर सूर्य के गोचर से मानव जीवन से लेकर पर्यावरण पर भी इनका प्रभाव पड़ता है .ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के परिवर्तन से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा वही सूर्य के राशि परिवर्तन भारतीय मानसून पर काफी प्रभाव दिखाई देता है .सूर्य से जगत उत्पन होता है. सूर्य सर्वभूतस्वरूप सनातन परमात्मा है .इनका वर्ण लाल है इनका वाहन रथ है यह सिंह राशि के स्वामी है इनकी महादशा छः वर्ष की होती है .इनका तापमान ज्यादा बना हुआ रहता है.आम बोल-चाल की भाषा में सूर्य को गतिशील भी कहते है. सूर्य को समस्त ग्रहों अधिक प्रकाशमान होने से सभी ग्रहों में अधिक शक्तिशाली होने से सौर मंडल में राजा का पद प्राप्त है. कुंडली में सूर्य उच्च का हो जातक जातक उच्चअधिकार बनता है. सूर्य के द्वारा सरकार का विचार सूर्य मान -सम्मान ,इज्जत,आरोग,धन अधिकार सूर्य ही देता है .सूर्य तेजवान ,गरीबो पर दया तथा जीवन को महान बनाता है.सूर्य कर्क राशि में गोचर करने पर बाजार भाव में तेजी दिखाई देगा क्योकी चंद्रमा जल तत्व राशि है वही सूर्य अगनि तत्व राशि है इनका स्वभाव काफी उग्र रहता है .इस दिन से सूर्य छः माह के लिए दक्षिणायन रहते है .जो देवतायो के लिए रात्रि कहा जाता है .सूर्य पुनः उतरायण मकर राशि संक्रांति के दिन होंगे.

कब करेगे सूर्य गोचर

17 जुलाई 2023 दिन सोमवार समय 05 :10 सुबह में मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं. आइये जानते है सूर्य के राशि परिवर्तन से चन्द्र कुंडली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष

इस राशि वाले के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है .अस्मरण शक्ति ठीक रहेगा आपके प्रसिद्धि बना रहेगा .सम्पति का सुख मिलेगा .स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा नौकरी करने वाले लोग के लिए यह गोचर बहुत ही बेहतर रहनेवाला है पिता से सहयोग मिलेगा जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है लाभ प्राप्त होगा .

वृष

इस राशि वाले लोगो को इस गोचर में यश प्राप्त करेगे ,निडर तथा साहसी रहेगे .जो लोग नौकरी खोज रहे है उनको नये नौकरी मिलेगी जो लोग नौकरी कर रहे है उनका स्थान का परिवर्तन होगा.यह गोचर आपके लिए उतम रहने वाला है लेकिन पारिवारिक में असमंजस की स्थिति बन जाएगी धार्मिक यात्रा बनेगा .

मिथुन

इस राशि वाले को सामाजिक कार्यो में मन लगेगा .अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे कुटुम्ब का सुख में कमी रहेगा ,जो लोग अगर नौकरी की तलाश में है वह सफल रहेगे .जो लोग ट्रेडिंग के काम कर रहे है उनको धन का लाभ मिलेगा .स्वास्थ्य ठीक रहेगा .

कर्क

इस राशि वाले लोग अपने मन को नियंत्रण में रखे .व्योपार मध्यम का रहेगा .नौकरी करने वाले लोग को काम का बोझ बढ़ जायेगा. दाम्पत्य जीवन में थोडा अनबन होगा .स्थाई सम्पति का लाभ मिलेगा .नये काम को लेकर निर्णय सोच समझ कर ले .स्वास्थ्य पर ध्यान दें नेत्र तथा ह्रदय रोग से परेशानी होगा.

सिंह

इस राशि वाले को खर्च के मामले में सचेत रहने की जरुरत है इस गोचर के अन्तर्गत मानसिक विकार बढ़ जायेगा .कोर्ट -कचहरी के कार्य में बढ़ोतरी होगा शत्रु पराजित होंगे .जो लोग विदेशी कंपनी में कार्य कर रहे हैं या विदेश जाने की तैयारी में है उनके लिए लाभकारी रहेगा .

कन्या

इस राशि वाले को उतम लाभ मिलेगा आपके द्वारा किये हुए सभी कार्य का फल ठीक मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा जो लोग नौकरी कर रहे है उनके अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. संतान का सुख मिलेगा. विधार्थियों के लिए यह समय उतम रहने वाला है .

तुला

यह गोचर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आय के स्त्रोत ठीक रहेगा. साहस बना रहेगा राजा समानलाभ मिलेगा नौकरी तथा खेती करने वाले लोगो को कुछ अच्छा रहने वाला है भवन भूमि सम्पति का लाभ मिलेगा. भौतिक सुख मिलेगा.

वृश्चिक

इस राशि वाले को सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ जायेगे पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. यश कृति मिलेगा.आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा खूब होगी. भाई बहन का सुख मिलेगा. पारिवारिक सुख में कमी बनेगा. धार्मिक यात्रा बनेगी. नौकरी करने वाले लोग को लाभ मिलेगा.

धनु

इस राशि वाले के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं है स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा पेट में दर्द ,बुखार से परेशानी रहेगा. नये निवेश नहीं करे ,आर्थिक स्थिती ठीक नहीं रहेगा खर्च बढ़ जायेगे. नये परियोजना पर काम कर रहे है उसमे रुकावट होगा .विधार्थियों के लिए यह गोचर ठीक रहेगा.

मकर

इस राशि वाले जो व्योपार कर रहे है उनको मिलाजुला रहेगा अगर साझे में व्योपार कर रहे तो सतर्क रहे .क्रोध ज्यादा बनेगा .दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा .जो लोग अविवाहित है उनको प्रेम प्रसंग में बाधा उत्पन होगा, बेवजह प्रेमी के साथ लड़ाई होगा .

कुम्भ

इस राशि वाले को शत्रु पराजित होंगे ,पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .आप दोनों के प्रेम संबंध में कमी दिखाई देगा .खर्च बढ़ जायेगे.नोकरी पेशा करने वाले लोगो के लिए यह गोचर उतम रहेगा.बेवजह किसी के साथ तर्क -वितर्क नहीं करे अपनी वाणी को नियंत्रण करे .

मीन

इस राशि वाले को प्रेम संबध में बढ़ोतरी होगी.एक दुसरे पर विश्वास भरपुर रहेगा,नौकरी में सफलता मिलेगा ,विधार्थियों के लिए उन्नति करने का बढ़िया अवसर मिलेगा .आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी होगा,संतान का उन्नति होगा .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola