Mercury Transit: बुध के चित्र नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, व्यापार में चौतरफा लाभ के योग
बुध ग्रह और चित्रा नक्षत्र- AI Image
Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह 21 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जो 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस दौरान 4 राशि वालों के व्यापार, बुद्धि और आर्थिक स्थिति में खास बदलाव आने की संभावना है.
Mercury Transit in Chitra: वाणी, व्यापार, बुद्धि इत्यादि का कारक ग्रह बुध समय-समय पर राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध 21 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ग्रहों में राजकुमार बुध चित्रा नक्षत्र में 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में बुध अपनी चाल से कुछ राशि वालों के जीवन में खास परिवर्तन लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि चित्रा नक्षत्र में रहते हुए बुध किन राशि 4 वालों के जीवन खास परिवर्तन लाएगा.
मेष राशि
बुध के इन नक्षत्र परिवर्तन से व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. साझेदारी वाला व्यापार करने वाले जातकों को की तरक्की होगी. आमदनी में अपेक्षा से अधिक वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. किसी करीबी के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी बातों से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे आने वाले समय में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. कारोबारियों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. आय के साधन बढ़ेंगे. परिवार में छोटे भाई का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक तरक्की होगी. पिता के साथ मिलकर व्यापार में आर्थिक विस्तार करेंगे.
कन्या राशि
बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से 1 अक्टूबर तक का समय शुभ और लाभकारी है. बिजनेस करने वालों को इस अवधि में आमदनी के कई स्रोत नजर आएंगे. लोहा-स्टील या मशीनरी सामान का व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी. इस दौरान निवेश का भी लाभ मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षार्थियों को इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिलेगा. छात्रों की बौद्धिक (सुनने-समझने की) की क्षमता बढ़ेगी.
तुला राशि
व्यापार में चौतरफा लाभ के साथ अटका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी सहयोगी के साथ यात्रा लाभादायक रहेगी. यात्रा योग से आर्थिक लाभ संभव है. वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं. जॉब करने वाले जातकों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा.
कब होगा बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश?
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध ग्रह 21 सितंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. चित्रा नक्षत्र में बुध ग्रह की मौजूदगी 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगी.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन राशियों को मिलेगा शुभ फल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
चित्रा नक्षत्र पर रहता है मंगल ग्रह का अधिकार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्रों में चित्रा का स्थान 14 वां है. इस नक्षत्र पर मंगल ग्रह का अधिकार रहता है. इसके अलावा इस नक्षत्र के देवता विश्वकर्मा माने गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए