सिंह राशिफल 24 अप्रैल 2026: क्या आज आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता या बढ़ता कार्यभार करेगा परेशान?

Aaj Ka Singh Rashifal 24 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 24 April 2026: आज आपकी राशि में केतु की उपस्थिति के कारण आप थोड़े भ्रमित रह सकते हैं. मेष राशि में सूर्य का होना आपको ऊर्जा देगा, लेकिन चंद्रमा का द्वादश भाव में होना अनिद्रा और मानसिक चिंता बढ़ा सकता है. विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
करियर/बिजनेस: आज बिजनेस में लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी. नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. कुंभ राशि में राहु की उपस्थिति प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की चेतावनी दे रही है. कार्यस्थल पर गॉसिप से दूर रहें. खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलते नजर आएंगे.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में दूरियां बढ़ सकती हैं. फोन पर बात करते समय बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहें. रोमांस की कमी खलेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें. पार्टनर की किसी पुरानी बात को लेकर तनाव न पालें. रात में कैंडल लाइट डिनर स्थिति को सुधार सकता है.
स्वास्थ्य: आज आंखों में जलन या नींद की कमी महसूस हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें. शरीर में थकान रहेगी, इसलिए काम के बीच-बीच में विश्राम करना आपके लिए जरूरी है.
- सावधानी: अनजान व्यक्ति को अपनी गुप्त बातें न बताएं.
- उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: केसरिया.
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




