सिंह राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या अनचाहे खर्च करेंगे परेशान या आमदनी में होगा बड़ा फायदा?

Published by :Neha Kumari
Published at :21 Apr 2026 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

21 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal 21 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 21 April 2026: आज सिंह राशि के जातकों के लिए दशम भाव में चंद्रमा और शुक्र का गोचर करियर में उन्नति के द्वार खोल सकता है. आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकती है. भाग्य भाव में सूर्य की स्थिति पिता और गुरु का सहयोग दिलाएगी. राजकीय कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: करियर में आज कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है. अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे. व्यापारिक विस्तार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी. रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में बड़ा मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज रोमांटिक माहौल बना रहेगा. पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. यदि आप प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर रहेगी.

स्वास्थ्य: रीढ़ की हड्डी या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें. मानसिक ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी. पर्याप्त आराम करें और पौष्टिक आहार लें. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घरेलू उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

  • सावधानी: घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें.
  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola