सिंह राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगी आय या खर्च बिगाड़ेगा संतुलन?

Author :Neha Kumari
Published by :Neha Kumari
Updated at :17 Apr 2026 4:35 AM
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

17 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal 17 April 2026 : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 17 April 2026: आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. सूर्य आपकी उच्च राशि मेष में शुक्र के साथ स्थित हैं, जो धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. चंद्रमा का नवम भाव में गोचर लंबी दूरी की यात्राओं के योग बना रहा है. केतु का आपकी राशि में होना आपको आध्यात्मिक चिंतन की ओर ले जा सकता है.

करियर/बिजनेस: भाग्य के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. उच्च शिक्षा या शोध से जुड़े छात्रों के लिए दिन शुभ है. बिजनेस में विदेशी निवेश या बड़े सौदे होने की संभावना है. पिता के सहयोग से व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है.

लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. फोन पर बातचीत में पुरानी यादें ताज़ा होंगी. रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चाएं चल सकती हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी. पुरानी किसी समस्या का समाधान हो सकता है. हालांकि, धूप में निकलने से बचें, वरना त्वचा संबंधी समस्या या सिरदर्द हो सकता है. नियमित प्राणायाम आपके आत्मबल को और बढ़ाएगा.

  • सावधानी: बड़ों के सम्मान में कमी न आने दें.
  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा या संतरी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola