सिंह राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज अनचाहे खर्च से आर्थिक संतुलन डगमगाएगा या आय में बढ़ोतरी होगी?

Updated at : 13 Mar 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: सिंह राशि. आज आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का होना आपकी रचनात्मक क्षमता और बुद्धि को प्रखर बनाएगा. आज आप हर कार्य में अव्वल रहेंगे. लग्न के स्वामी सूर्य का सप्तम भाव में राहु के साथ होना आपके आत्मविश्वास और अहंकार के बीच एक बारीक रेखा खींचेगा.

करियर-बिजनेस: नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है. व्यापार में तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा. शेयर बाजार में किया गया पिछला निवेश आज आपको लाभ देगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी और उत्साह का संचार होगा क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है जो खुशहाली लाएगी. पार्टनर के साथ डिनर या किसी मनोरंजन यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप बहुत हल्का महसूस करेंगे, लेकिन खान-पान की अनियमितता के कारण लीवर या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है. सुबह के समय खुली हवा में टहले. संतुलित आहार लेना जीवनदायिनी औषधि की तरह काम करेगा.

सावधानी: आवेश में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें.
उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola