सिंह राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज आपकी आय बढ़ेगी या अनचाहे खर्च से आर्थिक संतुलन डगमगा सकता है?
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 4:40 AM
आज 5 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 05 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 05 April 2026:आज सिंह राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. अष्टम भाव में सूर्य और शनि का गोचर अचानक आने वाली चुनौतियों का संकेत दे रहा है. केतु का आपकी राशि में होना आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. दोपहर बाद सेहत में सुधार से राहत मिलेगी.
करियर/बिजनेस: करियर के मामले में आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे. व्यापार में जोखिम लेने से बचें. पुरानी योजनाओं पर ही टिके रहें. आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में शुक्र के प्रभाव से आकर्षण रहेगा. राहु के कारण पार्टनर के साथ छोटी बात पर झगड़ा होने की आशंका है. फोन पर बात करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. शाम को माफी मांगकर या प्रपोज करके माहौल को खुशनुमा बनाया जा सकता है.
स्वास्थ्य: रक्तचाप (बीपी) के मरीजों को आज सावधानी बरतनी चाहिए. तनाव को हावी न होने दें. नियमित रूप से प्राणायाम करना आपके लिए जीवनदायी सिद्ध होगा. पर्याप्त विश्राम भी आज बहुत जरूरी है.
सावधानी: अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें.
सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें.
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: केसरिया
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










