सिंह राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज प्रयास दिलाएंगे सफलता या आलस्य से छूट सकते हैं अवसर?
Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Apr 2026 4:50 AM
4 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 04 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 04 April 2026: आज सिंह राशि के लोगों के लिए केतु की आपकी राशि में उपस्थिति थोड़ी मानसिक उलझन दे सकती है. हालांकि, चंद्रमा का पराक्रम भाव में होना आपको साहसी बनाएगा. मंगल और शनि की स्थिति भाइयों के साथ विवाद करा सकती है, इसलिए धैर्य रखें. छोटी दूरी की यात्रा संभव है.
करियर बिजनेस: मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को आज अच्छे टारगेट मिल सकते हैं. व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज ईगो या अहंकार को न आने दें. पार्टनर से फोन पर बात करते समय उनकी बात भी सुनें. बिना वजह का झगड़ा मूड खराब कर सकता है. शांति से बात करेंगे तो रोमांस बना रहेगा. आज साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं.
स्वास्थ्य: आज पीठ दर्द या कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है. भारी व्यायाम से बचें. पर्याप्त आराम करें और मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें.
सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें.
उपाय: उगते सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










