Live Updates

Shani Jayanti 2021 Puja Vidhi, Timing, LIVE: शनि जयंती पर कैसे करें पूजा, जानें किन राशियों पर ये मेहरबान, किनपर पड़ेगा बुरा प्रभाव, देखें टोटके, उपाय

Updated:
विज्ञापन

Shani Jayanti 2021, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Timing, Vrat, Mantra: हर वर्ष की तरह इस साल भी अमावस्या तिथि यानी 10 जून 2021, गुरुवार को शनि जयंती मनाई जाएगी. इन्हें कर्म का देवता माना गया है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित धनु, मकर, कुंभ और मिथुन, तुला के जातकों को खास तौर पर इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए. आइये जानते है शनि जयंती के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री लिस्ट, राशियों पर प्रभाव, टोटके व उपाय समेत अन्य जानकारियां…

विज्ञापन

अमावस्या तिथि कब होगी समाप्त

अमावस्या तिथि आरंभ मुहूर्त: 9 जून 2021, बुधवार की दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्ति मुहूर्त: 10 जून 2021, गुरुवार शाम 4 बजकर 22 मिनट तक

क्यों खास है इस बार की ज्येष्ठ अमावस्या

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2021 पड़ रहा है. जो दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जायेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

शनि जयंति 2021 है. मान्यता है कि शनि देव का जन्म आज ही हुआ था.

अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के महिलाएं वट सावित्री व्रत 2021 रख रही हैं. वट वृक्ष की पूजा की जा रही है.

पितरों की आत्मा के शांति के लिए दिन अच्छा माना जाता है.

सूर्य पूजा और पवित्र नदी में डूबकी लगाकर पाप को नाश के लिए लोग कामनाएं करते है.

आज शीशे की वस्तुएं खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए

मान्यता है कि शनि जयंती के दिन यानि आज कांच की वस्तु की खरीदारी नहीं करना चाहिए. इस दिन बाजार से शीशे की वस्तुएं खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए.

शनि जयंती पर भूल कर भी न करें ये काम

Shani Jayanti 2021 Puja Vidhi, Timing, LIVE: शनि जयंती पर कैसे करें पूजा, जानें किन राशियों पर ये मेहरबान, किनपर पड़ेगा बुरा प्रभाव, देखें टोटके, उपाय

मांस, मछली, मदिरा आदि का सेवन न करें

घर के लिए लोहे, कांच, तेल, उड़द व लकड़ी से बनी सामग्री खरीदने की भूल न करें.

पीपल, तुलसी के पत्ते, बेलपत्र न तोड़ें

बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं कटवाएं

जूते-चप्पल की खरीदारी न करें

शनि देव के बिल्कुल सामने खड़े होकर पूजा करने की भूल न करें. उनसे आंखें न मिलाएं

पूजा करने शनि देव को पलट कर न देखें

सूर्यग्रहण शनि जयंती का प्रभाव राशियों पर

वृषभ राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण भारी पड़ सकता है.

इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.

शनि-सूर्य के योग ठीक नहीं, इस दौरान वाहन चलाने से परहेज करें

धन हानि भी होने की संभावना है.

परिजन से अनबन हो सकता है.

शनि देव के मंत्र

शनि देव के सामान्य मंत्र

ॐ शं शनैश्चराय नमः.

शनि देव के बीज मंत्र

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः.

शनि देव के वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola