ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 जून से 18 जून 2023): मेष से मीन सभी 12 राशियों का इस हफ्ते का भाग्यफल जानें

Updated at : 11 Jun 2023 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 जून से 18 जून 2023): मेष से मीन सभी 12 राशियों का इस हफ्ते का भाग्यफल जानें

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2023: मेष से मीन राशिवालों के लिए नया सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

इस सप्ताह समय अच्छा है. कैरियर में उन्नति होगी.बिजनेस में नयी आर्थिक योजना बनेगी. पर्सनल लाइफ में टेन्सन दूर होंगे. स्वजन-परिजनों की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा. पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरा करने में आप समर्थ होंगे.

undefined

वृषभ/ वृष राशि

इस सप्ताह मान-य़श-प्रतिष्ठा की प्राप्ति,कैरियर के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. प्रेम-संबंध निकट-भविष्य में विवाह संबंध में बंध सकता है. परिवार में जो तनाव का माहौल चल रहा है इस समय सुलझने की योग है.

undefined

मिथुन राशि

इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में बिलम्ब होगा. सरकारी जॉब करने वालों के लिए स्थानातंरण,पदोन्नति और धनलाभ की संभावना. आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी. पारिवारिक स्तर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.

undefined

कर्क राशि

इस सप्ताह क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए टाइम अच्छा है.आप कैरियर में अच्छा परफॉमेंस देने समर्थ होंगे. रोमांस के लिए बहुत अच्छा अवसर मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे. नई प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बनेगा.

undefined

सिंह राशि

पिछले कुछ दिनों से चली आ रही कैरियर में चिन्ताकारक स्थितियों में सुधार होगा.अभी तक आपके बिजनेस में जो मंदी आई हुई थी,वह एक बार फिर तेजी पकड़ लेगी. लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे.

undefined

कन्या राशि

इस सप्ताह कैरियर में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. राजनैतिक लाभ मिलेगा.कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा. दूर के रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. फैमिली लाइफ में रिश्तेदारी निभाने व बनाने का अच्छा समय है.

undefined

तुला राशि

इस सप्ताह किसी बड़ी फर्म या पार्टी का ऑर्डर मिलने की संभावना.नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. आप किसी से इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा जिसमें मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

undefined

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में पूरे जोश व उत्साह से कार्य करेंगे. बिजनेस में आमदनी के नये स्रोत मिलेंगे. पर्सनल लाइफ में प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा. इस सप्ताह फैमिली लाइफ में परिजनों के साथ एंजॉय करने का है.मकान और प्रॉपर्टी संबंधित काम बनेंगे.

undefined

धनु राशि

नया काम या नया निवेश अभी नहीं करें. महत्वकांक्षा पूरी होगी. लाइफ में तेजी आएगी. नई नौकरी के लिए प्रपोजल मिल सकता है. आपसी संबंधों में गलतफहमियां होंगी. नवविवाहितों का समय खुशी से बीतेगा.

undefined

मकर राशि

बिजनेस में आप लंबे समय तक लाभ के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहें हैं तो आपको सफलता के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा. में अत्यधिक क्रोध,बेकार के वाद-विवाद में समय नष्ट होने की संभावना. परिजनों के बातों पर अमल करेंगे

undefined

कुंभ राशि

राजकीय एवं सामाजिक मान-सम्मान,पुरस्कार की प्राप्ति होगी.फाइनेनशियल प्रॉब्लम को अपनी सूझ-बूझ से सॉल्व करें. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है. पारिवारिक कर्तव्य का पालन करने का भरपूर प्रयास करें.आपको मानसिक शांति मिलेगी.

undefined

मीन राशि

संतोषजनक आर्थिक लाभ होगा.क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस की स्थिति आपके नियत्रंण में रहेगी. पर्सनल लाइफ में रोमांस व लव के लिए समय अच्छा है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.परिवार में खुशी का माहौल बनेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola